
लखनऊ 28 जनवरी: राजधानी लखनऊ में एक विशेष वर्ग के लिए भारतीय रेलवे ने पहल की है जिसे पूरे राजधानी लखनऊ में सरहाया जा रहा है। गौरतलब है की भारतीय रेलवे से सफर करने वाले दिव्यांग जनों के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ी और राहत की खबर ला रहा है। जहां अब भारतीय रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए टिकटों में मिलने वाली छूट से लेकर ऑफर तक की हर एक जानकारी मोबाइल द्वारा मुहैया करवाएगी। जिसके द्वारा शुरू होने और वर्तमान समय में शुरू होने वाले हर एक जानकारी मोबाइल के माध्यम से दी जा सकेगी।
मिलेगी दिव्यांग जनों को ये सुविधाएं

गौरतलब है की दिव्यांग जनो को इससे बेहद मदद मिलने वाली है। जहां अब दिव्यांग सर्टिफिकेट के साथ मिलने वाले छूटों, मोबाइल फोन के माध्यम से सारी जानकारियां उपलब्ध करवाई जायेगी। यही नहीं इसके साथ ही समय समय पर दिव्यांग जनों के लिए आई गई विशेष छूट एवं अपनों को भी रेलवे कर्मियों द्वारा मोबाइल द्वारा दिव्यांगों को सूचित किया जाएगा।
इन नंबरों पर कर सकते हैं दिव्यांगजन बात
भारतीय रेलवे में चल रहे वर्तमान छोटू दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्रों से संबंधित दस्तावेज तथा रेलवे द्वारा दिव्यांग जनों को दी जाने वाली सेवाएं एवं सुविधाओं के लिए दिव्यांगजन अब लखनऊ मंडल में दिए गए मोबाइल नंबर द्वारा रेलवे कर्मियों से सीधी बात कर सकते हैं। एवं जो भी उन्हें जानकारियां भारतीय रेलवे के संदर्भ में चाहिए वह उन्हें आसानी के साथ फोन के माध्यम से उपलब्ध हो जाएंगे। जहां इसके लिए उन्हें स्टेशनों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे ।वहीं उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें घर बैठे ही सारी महत्वपूर्ण जानकारियां फोन के माध्यम से सुलभ हो जाएंगे। जिससे कि ट्रेन से सफर करने वाले दिव्यांग जनों यात्रियों को बेहद राहत पहुंचेगी।
इन मोबाइल नंबर पर कर सकते हैं दिव्यांगजन बात
मोहम्मद ए ल हुसैन 90446 62849
गोपाल सिंह 97948 38234
श्री अनिल शर्मा जी 90263 83871
गौरतलब है कि प्रदेश में दिव्यांग जनों को सुविधा पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे की है बड़ी पहल है। हालांकि इन नंबरों पर अत्याधिक भार होने की वजह से कॉल सेवा में थोड़ी देरी आ सकती है लेकिन नंबर मिलाने पर सूचना इन नंबरों द्वारा दी जाएगी।









