वीडियो : रोमारियो शेफर्ड के “बाउंसर” से शिखर धवन का करियर खत्म होते बाल-बाल बचा, हेलमेट तोड़ निकली गेंद

0
358
views
https://www.google.com/search?q=google+translate&rlz=1C5CHFA_enIN849IN849&oq=gmail+trans&aqs=chrome.1.69i57j0i10i131i433j0i512j0i10j0i512l3j0i10i433j0i512l2.7083j0j7&sourceid=chrome&ie=UTF-8#:~:text=Romario%20Shepherd%27s%20%22bouncer%22%20narrowly%20saved%20Shikhar%20Dhawan%27s%20career%2C%20the%20ball%20broke%20the%20helmet
PC: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए 3 मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहा जहाँ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने पराक्रम दिखते हुए  वेस्टइंडीज को 2 विकेट से रौंद कर सीरीज में  2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लिया है। जहाँ अंतिम और निर्णायक मैच में भारतीय टीम 3-0 से वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी ।मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की  टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 49.4 ओवर में 312 रन बनाकर मैच को जीत लिया ।



हालाँकि बीच मैदान एक ऐसी घटना घटित हुई जहाँ कुछ देर के लिए भारतीय टीम की दिलो की धड़कन को रोक कर रख  दिया था । पिछले मैच के हीरो रहे धवन जिन्होंने 97 रन की आतिशी पारी खेली थी इस मैच में  एक घातक बाउंसर का शिकार हुए ।  बाउंसर भी ऐसा की हेलमेट के पिछले भाग को तोड़ निकला ।

 

वेस्टइंडीज के 311 रन के जवाब में भारत की ओर से धवन और शुभमन  ने पारी की शुरुआत की जहाँ  11वें ओवर के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड की ओवर में धवन आगे निकलकर उनके गेंद पर कड़क शॉट लगाना चाहते थे लेकिन आशा के विपरीत  रोमारियो शेफर्ड ने यह भाप गए और उन्हें तीखा बाउंसर डाल दिया।



अतिरिक्त तेजी के कारण गेंद से शिखर धवन पूरी तरह बीट हुए और गेंद सीधी उनके हेलमेट के पिछले हिस्से पर जा लगी । जहाँ धवन का हेलमेट के पीछे का ग्रिल टूट गया। हालांकि, कुछ देर बाद धवन ने सर हो हिलाया और पूरी तरह से ठीक नज़र आये । गनीमत यह रही की कोई चोट वाली स्तिथि नहीं आयी ।

 

https://www.google.com/search?q=google+translate&rlz=1C5CHFA_enIN849IN849&oq=gmail+trans&aqs=chrome.1.69i57j0i10i131i433j0i512j0i10j0i512l3j0i10i433j0i512l2.7083j0j7&sourceid=chrome&ie=UTF-8#:~:text=Romario%20Shepherd%27s%20%22bouncer%22%20narrowly%20saved%20Shikhar%20Dhawan%27s%20career%2C%20the%20ball%20broke%20the%20helmet
PC: Twitter

शेफर्ड की बाउंसर से जहाँ धवन स्तब्ध रहे वहीँ फिर से धवन को आजमाने के लिए  शेफर्ड ने  शॉर्ट बाउंसर डाली। इस बार धवन ने  अपर कट खेला, लेकिन गेंद ने उचाई तो ली लेकिन दुरी तय नहीं कर पाव और बाउंड्री पर काइल मेयर्स ने छलांग लगाकर धवन की पारी का अंत किया । पहले वनडे में धवन ने 97 रनों की आतिशी पारी खेली थी वहीँ दूसरे वनडे में केवल  13 रन बनाकर वे आउट हुए ।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here