लखनऊ में घर बनाना व रसोई चलाना हुआ महंगा, सीमेंट, मौरंग के साथ टमाटर व प्याज ने रुलाया, देखें रेट कार्ड

0
1346
views
लखनऊ में घर बनाना व रसोई चलाना हुआ महंगा, सीमेंट, मौरंग के साथ टमाटर व प्याज ने रुलाया, देखें रेट कार्ड

लखनऊ 5 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में महंगाई आसमान छूने लगा है। आलम यह है की घर बनाने से लेकर रसोई चलाने तक आम लोगों कि जेब के ऊपर अतिरिक्त भार पड़ा है। जहां सीमेंट, मौरंग सरिया के दामों में इजाफा देखने मिला है।  रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के भी दाम आसमान छू रहे हैं । यही नहीं खाद्यान्न सामग्री में सबसे महत्वपूर्ण दालों पर भी महंगाई अपना कहर बरपा रही है। आगे बात करते हैं रेट कार्ड की जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

लखनऊ में मौरंग, बालू, सरिया के दाम में वृद्धि

लखनऊ में घर बनाना व रसोई चलाना हुआ महंगा, सीमेंट, मौरंग के साथ टमाटर व प्याज ने रुलाया, देखें रेट कार्ड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बालू मौरंग सीमेंट सरिया आदि के दामों में काफी इजाफा देखने मिल रहा है ।गौरतलब है कि आंकड़ों की भाषा में बात किया जाए तो पिछले महीने मौरंग ₹50 से बढ़कर ₹53 प्रति वर्ग फीट हो गया है ।वहीं बालू ₹25 से बढ़कर ₹30 प्रति वर्ग फीट हो गया है ।सीमेंट की बात की जाए तो 50 किलो की बोरी की ₹380 की सीमेंट अब ₹10 के इजाफे के साथ ₹390 में बिक रही है ।हालांकि सीमेंट में भी अलग-अलग क्वालिटी है लेकिन सभी में दामों में बढ़ोतरी देखी गई है।

ईट सितंबर 2021 के आंकड़ों के अनुसार ₹6900 प्रति हजार के दर से बेचीं जा रही थी वहीँ अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार अब ₹7000 प्रति हजार के हिसाब से ईट बिक रही है।

गिट्टी सितंबर महीने में ₹53 प्रति घन फीट थी वहीं अब यह बढ़कर 55 से ₹58 प्रति घन फिट हो गई है

सीमेंट सितंबर महीने में सीमेंट ₹380 प्रति बोरी के हिसाब से बिक रही थी जहां अक्टूबर के महीने में ₹10 का इजाफा के साथ ₹390 में बिक रही है

बालू सितंबर महीने में बालू ₹25 प्रति घन फिट बिक रही थी वही अक्टूबर के महीने में ₹5 की जा सके साथ ₹30 प्रति घन फीट बिक रही है

मोरंग ₹50 प्रति वर्ग फीट बिक रही थी वहीं अब यह ₹53 प्रति घन फीट मिल रही है।

सब्जियों के रेट कार्ड

Building a house and running a kitchen became expensive in Lucknow, tomato and onion made us cry with cement, moorang, see rate card
लखनऊ में घर बनाना व रसोई चलाना हुआ महंगा, सीमेंट, मौरंग के साथ टमाटर व प्याज ने रुलाया, देखें रेट कार्ड

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में टमाटर और प्याज लोगों के आंसू निकाल रहा है ।जहां प्याज और टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं ।

सितंबर माह में बिकने वाला 20 से ₹30 तक का टमाटर अब 50 से ₹65 किलो तक पहुंच गया है ।

वही प्याज की बात की जाए तो पिछले महीने जहां प्याज प्रति किलो ₹25 था वहीं अब यह 35 से ₹40 प्रति किलो हो चुका है।

दूसरी और आलू की बात की जाए तो 20 से 30 रूपये प्रति किलो बिकने वाला आलू अब ₹40 प्रति किलो बिक रहा है । वही पुराना आलू 15 से ₹20 प्रति किलो बेचा जा रहा है। व्यापारी समिति के अनुसार आने वाले नवरात्रि में आलू प्याज टमाटर के दाम और बढ़ने का आसार हैं ।

सब्जियों के रेट में वृद्धि की वजह

व्यापार मंडल के अनुसार ज्यादातर सब्जियां बाहर से ट्रांसपोर्ट कराई जा रही है, जिसमें माल भाड़े भी जुड़ा रहता है ।इस वजह से सब्जियों के दाम में इजाफा देखने मिल सकता है।

दालों पर भी लगा महंगाई का तड़का उपभोक्ताओं का आंख फड़का

राजधानी लखनऊ में अरहर, मसूर दाल, उड़द छिलका, मूंग दाल के भाव आसमान छूने लग गए ।उत्पादन कम होने की वजह से  दाम बढ़ने की वजह बताई जा रही है । सितंबर महीने में लखनऊ के फुटकर बाजार में मसूर की दाल ₹90 प्रति किलो बिकी वहीं अक्टूबर में यह 110 हो गया। उड़द दाल 155 से 165 तक चला गया है ।अरहर दाल की बात की जाए तो 160 में बिकने वाला दाल अब 175-180 में बेचा जा रहा है।

व्यापारी मंडल के अनुसार प्रदेश में खपत होने वाली 30 फ़ीसदी दाल छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार आदि से आती है ।वहीँ  माल भाड़े में इजाफा के कारण महंगाई में इजाफा हुआ है । सौ बात की एक बात झेल केवल आम आदमी रहा है जिससे की उनके जेब पर अब अतिरिक्त भार पड़ रहा है ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here