लखनऊ 19 अगस्त : यूपी विधानसभा के अनुपूरक मानसून सत्र में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तालिबान के समर्थन में आए कुछ विपक्ष के लोगों को लताड़ लगाई है। जहां योगी आदित्यनाथ ने ऐसे लोगों को आड़े हाथों लेकर आइना दिखाने का काम किया है। आगे खबर विस्तार से ।
जग जाहिर है की तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया है जहां इस बाद भारत में कुछ लोग तालिबान के इस कब्जे की तुलना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से कर दी थी। वहीं अब यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है, जिसके बारे में योगी आदित्यनाथ जी ने विधान सभा के सत्र में बात उठाई।
योगी आदित्यनाथ जी ने क्या कहा
Modi may not hold Press Conference – but #YogiAdityanath doesn’t miss an opportunity 😂😂 #Taliban #Afghanistan #UttarPradesh https://t.co/SzG78rodeF
— GhoseSpot (@SandipGhose) August 19, 2021
योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि अध्यक्ष जी उस लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ता जा रह है वहां पर बच्चों के साथ क्या क्रूरता बढ़ती जा रही है , तालिबान में, लेकिन कुछ लोग बेशर्मी के साथ तालिबान का समर्थन किए जा रहे हैं ।

तालिबानीकरण करना चाहते हैं, यहाँ पर सभी चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए ।समाज के सामने महिला कल्याण की बात करते हैं,,उन्हे यह नहीं दिखता की तालिबान शासन होने के बाद वहां की महिलाओं के अधिकारों व स्वतंत्रता को छीन लिया जाएगा । योगी आदित्यनाथ जी ने विपक्ष पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए यह भी कहा कि आप लोग तो तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। ऐसा कहने के साथ ही शेम- शेम के नारे लगने लगे । आपको बता दें की विवादित बयान देने वाले शफीकुर रहमान के खिलाफ FIR तीन धाराओं में संभल पुलिस ने की है ।
शफीकुर रहमान का विवादित बयान
Bhai please aapne ghar ke bacchon ko aur betiyon ko kya aap Afganistan main rakhna pasand karenge iss halat main ? #Bakwas #patriarchy #ShameOnTalibanSupporters https://t.co/agvY92OsMx
— Abhina Aher (@meisabheena) August 17, 2021
सपा सांसद शफीकुर रहमान ने तालिबान को लेकर विवादित बयान दे दिया था जहां उन्होंने यह कह दिया था की तालिबान के कब्जे को सरहाया था। उन्होंने भारत की स्वतंत्र की लड़ाई की तुलना कर दी जहा उन्होंने यह बोला की तालिबान ने आने देश को आजाद करवाया है हमें बोलने का हक नहीं है। तालिबान ने अमेरिका के पाव वहां टिकने नहीं दिए ।
विधान सभा के चुनाव में अब केवल 6 महीने का ही वक़्त रह गया है जहाँ सभी पार्टी अपनी संरचना को मजबूती देने में लगी हुई है । वहीँ ऐसा कोई भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती । वाद विवाद का सिलसिला जारी है । देखना दिलचस्प होगा की आने वाले समय में राजनीति की गर्माहट क्या रंग लाती है ।










