लखनऊ के अटल ग्राउंड में होगा ओलंपिक के सितारों का सम्मान, दी जायेगी इतनी धन राशि, प्लेयर होंगे मालामाल

0
364
views
Olympic stars will be honored at Atal Ground in Lucknow, so much money will be given, players will be rich

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय प्लेयर्स को योगी सरकार 19 अगस्त को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भव्य समारोह आयोजित कर सम्मान के साथ नकद राशि देने की भी घोषणा कर दी है।

योगी आदित्यनाथ करेगें सम्मानित

समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी प्लेयर्स को सम्मनित करते नजर आएंगे ।वहीं भारत के लिए ओलंपिक सेंसेशन बने देश के नीरज चोपड़ा, रवि कुमार दहिया, मीराबाई चानू समेत महिला हाकी व पुरुष टीम के सभी विजेताओं को पुरस्कार के साथ मंच पर उनके सम्मान और शानदार प्रदर्शन पर भाषण भी देंगे।

स्वर्ण विजेता को 2 करोड़, चांदी विजेता 1.5 करोड़, कांस्य विजेता 1 करोड़

Olympic stars will be honored at Atal Ground in Lucknow, so much money will be given, players will be rich
ANI

खिलाड़ी पदक राशि

   प्लेयर       खेल  पदक  राशि 
नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो स्वर्ण 2 करोड़
रवि कुमार कुश्ती रजत 1.5 करोड़
मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग रजत 1.5 करोड़
पीवी सिंधू बैडमिंटन) कांस्य 1 करोड़
लवलीन बॉक्सिंग कांस्य 1 करोड़
बजरंग पुनिया कुश्ती कांस्य 1 करोड़

 

हॉकी : ललित उपाध्याय को मिलेगें 1.25 करोड़ रुपये

वाराणसी के ललित उपाध्याय हॉकी को हॉकी में कांस्य पदक जीतने के लिए योगी आदित्यनाथ जी  एक करोड़ रुपए के साथ  प्रोत्साहन राशि  25 लाख रुपए दिए जाएंगे। मेरठ की वंदना कटारिया जो की मेरठ से हैं वह हॉकी टीम में थी उन्हें 75 लाख मिलेंगे।

उत्तरप्रदेश के इन प्लेयर्स को मिलेगें  25-25 लाख

प्रदेश का गर्व बढ़ाने वाले प्लेयर्स की सूचि में  चंदौली के प्लेयर  शिवपाल सिंह, सौरभ चौधरी, मेरठ से सीमा पूनिया व अन्नू रानी , प्रियंका गोस्वामी (मेरठ), मेराज अहमद खान, सतीश कुमार व अरविंद सिंह को योगी आदित्यनाथ प्रोत्साहन राशि की तौर पर 25-25 लाख रुपए आवंटित करेगें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here