लखनऊ, 12 अगस्त, उज्जवला योजना ने देश के कई परिवारों के जीवन को रौशन कर दिया है। यह अभूतपूर्व है। साल 2016 में यूपी के बलिया से इस योजना की शुरुआत हुई थी । इसके उपरांत उज्जवला योजना 2.0 की शुरुआत यूपी के महोबा की विरभूमि से हुआ । जिसके अंतर्गत सिलेंडर के साथ चूल्हा फ्री में लाभार्थी को दिया जाएगा।
किन को मिलेगा फायदा
यह योजना गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया गया। केंद्र सरकार ने एससी एसटी ओबीसी सहित सात अन्य श्रेणियों को भी इसमें जोड़ा है जिसके तहत उन्हें लाभ दिया जा सके इस योजना के तहत गैस कनेक्शन के साथ चूल्हा मुफ्त में दिया जाएगा।
- अनुसूचित जाति परिवार
- अनुसूचित जनजाति परिवार
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
- पिछड़ा वर्ग
- अंत्योदय अन्न योजना
- चाय और पूर्व- चाय बागान जनजातियाँ
वनवासी - द्वीपों और नदी द्वीपों में रहने वाले लोग
- एसईसीसी परिवार (एएचएल टिन)
- 14 सूत्री घोषणा के अनुसार गरीब परिवार
- आवेदक की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- एक ही घर में कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
उज्ज्वला योजना के तहत कई परिवार हुए खुशहाल https://t.co/re3VQfc5FY
— Luknow News 24 (@lucknownews24) August 12, 2021
- अपने राज्य सरकार द्वारा जारी गई बीपीएल कार्ड आपके पास होना अनिवार्य है।
- बैंक में खाता के साथ उसका केवाईसी कराना अनिवार्य होगा।
- साइट में प्रवेश करने के लिए सबसे पहले गवर्नमेंट की पीएमयू वाई डॉट जीओवी पर लॉगइन करें।
- अप्लाई फोर न्यू उज्जवला 2.0 कनेक्शन के विकल्प को चुनें।
- एचपी, इंडियन और भारत पेट्रोलियम के तीन गैस के विकल्प दिखाई देंगे उन विकल्पों में से आप अपने मन
- पसंदीदा विकल्प हो आपके नजदीक है उन्हें चिन्हित करें।
- इसके उपरांत आप अपना एड्रेस आदि निर्धारित चीजों को देखते हुए भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आप वेबसाइट से फोन को डाउनलोड कर उसे भरकर एजेंसी में भी जमा कर सकता है।
उज्ज्वला योजना की सफलता के साथ उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ 25 लाख लोगों के पास एलपीजी कनेक्शन आ गए हैं घर-घर सिलेंडर की आपूर्ति से प्रदेश में केरोसिन का इस्तेमाल काफी हद तक कम हुआ है जिससे प्रदेश में कुल 15 को बचत हुई है।
अब शेयर करें पोस्ट क्योंकि क्या पता किसी गरीबी रेखा से नीचे के लोग तक यह संदेश आपलोगो के मध्यम से पहुंचे।










