अभी अभी: अखिलेश यादव ने दी योगी आदित्यनाथ को चेतावनी, पिता के बारें में कुछ कहेंगे तो मिलेगा मुंह तोड़ जवाब, इस बार 400 पार का भी दिया नारा

0
554
views
Press conference of Akhliesh Yadav in Lucknow 7 august 2021
pic credit: Amar Ujala
लखनऊ 7 अगस्त ,जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव पास आता जा रहा है वैसे ही सियासी गर्मी लखनऊ में तेज होती जा रही है । पाटिया ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है ।वही सभी ब्राह्मणों दलित मुसलमानों आदि जातियों को रिझाने में लगे हुए हैं ।वही एक दूसरे पर वाक युद्ध भी जोरों पर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी आदित्यनाथ को किसी भी मोर्चे पर छोड़ने के मूड में नहीं लग रहा है।
समाजवादी पार्टी के क्रीम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है जहां वह उनका विरोध सियासी एवं काम के मुद्दों पर कर सकते हैं लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी का अधिकार में नहीं है अगर वैसा फिर से करते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव

लखनऊ में आयोजित सभा में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने ब्लाक प्रमुख एवं पंचायत अध्यक्ष के सम्मेलन में यह भी कहा कि जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते जहां महिलाओं को अपमानित किया जाता है ,रुपए के दम पर चुनाव जीते जाते हैं उन्हें इस बार सत्ता से हटना होगा।

अबकी बार 400 पार

अखिलेश यादव के अनुसार योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है। दलित एवं पिछड़े वर्ग के साथ एक विशेष समुदाय को जेल भेजा जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा किस बारे में 400 सीटों से रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे। उन्होंने भाजपा की हार का भविष्यवाणी भी कर दी।

किसान भी भाजपा से दुखी

 यह भी कहा की आम जनता भाजपा के प्रति आक्रोशित हैं। उन्होंने किसानों के संदर्भ में कहते हुए का की किसान को सरकार मुआवजा नहीं दे रही है। वही काले कानून की वजह से किसानों को रोड पर उतरना पड़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव एवं पंचायत चुनाव को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी किया और कहा लोकतंत्र में यह दोनों चुनाव जिलाधिकारियों पुलिस अधीक्षकों ने मिलकर भाजपा को जिताया है।
हालांकि अगर दूरदृष्टि के साथ देखा जाए उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने सकारात्मक कार्य करते हुए ।कई विशेष योजनाओं का संचालन बड़ी सफलता पूर्वक किया है ।जिसमें बच्चे बूढ़े जवान इन तीनों वर्गों के लिए काफी बड़ी एवं अच्छी योजनाएं सम्मिलित हैं। देखने दिलचस्प होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कमल का फूल खिलता है या साइकिल तेज चलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here