खुशखबरी: पूर्वोत्तर रेलवे मंडल बनाने जा रहा है यूपी में 16 नए स्टेशन, इस रूट पर शुरू होगा कार्य

0
677
views
Good News: Northeast Railway Division is going to build 16 new stations in UP, work will start on this route
खुशखबरी: पूर्वोत्तर रेलवे मंडल बनाने जा रहा है यूपी में 16 नए स्टेशन, इस रूट पर शुरू होगा कार्य picture: Lucknow News 24

लखनऊ 24 जनवरी: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन जल्दी ही यूपी के ग्रामीण अंचलों को 16 नए स्टेशनों की सौगात देने जा रही है। गौरतलब है यूपी के खलीलाबाद से बहराइच के मध्य कुल 16 स्टेशनों का निर्माण होगी। वही छोटे-बड़ 12 स्टॉपेज बनाए जाएंगे। जिससे कि ग्रामीण अंचलों को भी भारतीय रेलवे का फायदा मिल सके एवं अधिक स्टॉपेज होने की वजह से ग्रामीण अंचलों के विभिन्न गांव तक रेलवे लाइन का जाल पहुंचे। इस विषय को सोचते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक के जाल का नक्शा भी निर्माण कर लिया गया है ।वहीं इस कार्य को पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी जिसके लिए योजनाबद्ध एवं सूचीबद्ध तरीके से जगहों को चिन्हित कर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन आगे कार्य को कार्यान्वित करती हुई नजर आएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे मंडल राजधानी लखनऊ में कर रहे हैं बड़े कार्य

उत्तरी रेलवे क पूर्वोत्तर रेलवे मंडल द्वारा राजधानी लखनऊ में कई बहुमुखी कार्य करें जहां विकास की गति को तेज देने के लिए गोमती नगर स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है वहीं मानक नगर स्टेशन मैट्रिक का दोहरीकरण के साथ प्लेटफार्म का विस्तार बादशाह नगर में प्लेटफार्म का विस्तार एवं भवन निर्माण के साथ आलमनगर स्टेशन में भी इंटरलॉकिंग एवं ट्रक के विस्तार के कार्य को तेजी दी जा रही है।

स्टेशनों के लिए संत कबीर नगर के गांव को किया गया चिन्हित

गौरतलब है कि छोटे-बड़े कुल 16 स्टेशनों के साथ हॉल्ट के निर्माण के लिए संत कबीर नगर के 25 से अधिक गांवों को चिन्हित कर लिया गया है, जिससे कि 75 हेक्टेयर भूमि को रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए अधिग्रहित किया जाएगा। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य को रेलवे प्रशासन आगे बढ़ाएगी वही आपको बता दें कि जमीन अधिग्रहण के लिए सिद्धार्थनगर मैं नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

2025 तक होगा कार्य पूरा

गौरतलब है ईश्वर से भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया के साथ रेलवे ट्रैक को बिछाने के प्रक्रिया का आरंभ होगा वही यह चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा जहां प्रथम चरण में बासी, डुमरिया, उतरौली आदि के जमीन को रेलवे प्रशासन अधिग्रहित करेगी एवं सूचीबद्ध तरीके से रेलवे शासन को अधिकृत करना है जिसमें की खलीलाबाद से डुमरिया उतरौली श्रावस्ती एवं बहराइच तक कुल 240 किलोमीटर लंबी ट्रक को बिछाने का कार्य साल 2025 तक पूरा करने की लक्ष्य को रखा गया है इसके बाबत पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

2025 तक 4940 करोड़ों रुपए में पूरा हो गया कार्य

गौरतलब है कि 16 छोटे बड़े स्टेशनों के साथ 10 से अधिक हॉट को बनाने में कुल 4940 करोड रुपए की रकम लगाई जाएगी। जिसके लिए पहले ही सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई थी। वहीं इस विकास के बाद छोटे बड़े कुल 16 स्टेशनों का जन्म होगा। आपको बता दें कि ट्रक की कुल लंबाई 240 किलोमीटर तक की होगी वही इसमें कुल 10 से अधिक हाल्ट तथा छोटे बड़े पुल एक सौ से अधिक होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here