
लखनऊ 5 सितंबर: मेट्रो दिवस पर आज लखनऊ मेट्रो लखनऊ वासियों के लिए सौगात लेकर आई है। जहां आज मेट्रो में पूरे दिन आप निशुल्क सफर कर सकते हैं शर्त केवल एक है की आप गो स्मार्ट कार्ड उपभोक्ता होने चाहिए।
गो स्मार्ट कार्ड धारकों को आज रविवार को लखनऊ मेट्रो आपको सुबह 6:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक निशुल्क यात्रा करवाएगी। बाकि यात्रियों को पैसे देकर यात्रा करना होगा ।

चौथी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश मेट्रो का प्रशासनिक भवन व स्टेशन जगमग हैं। सभी को आकर्षक लाइट से सजाया गया है और यात्रियों के लिए खास तोहफा भी है।
इस वजह से आज वह स्मार्ट कार्ड धारकों को मिलेगी निशुल्क यात्रा
गौरतलब है कि 5 सितंबर 2017 में लखनऊ में मेट्रो सेवा का संचालन शुरू हुआ था। इस उपलक्ष एवं उपलब्धि पर हर वर्ष 5 सितंबर को न्यू एम आर सी मेट्रो दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कर्मचारी सम्मिलित होते हैं।
कार्यक्रम

गौरतलब है कि कोरोनावायरस को देखते हुए यूएमआरसी के चेयरमैन,शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्री दुर्गा शंकर आज वर्चुअल तरीके से मेट्रो दिवस के उपलक्ष पर वरिष्ठ अधिकारी एवं यूएनआरसी के प्रबंध निर्देशक कुमार केशव के साथ कार्यक्रम में जुड़ेंगे।ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मेट्रो डिपो में मेट्रो दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
हज़रतगंज में होगा रंगारंग कार्यक्रम
आपको बता दें कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में लखनऊ मेट्रो का नाम अंकित है. भूमिगत लखनऊ मेट्रो का निर्माण 19 महीने और 10 दिन में पूरा किया था। गौरतलब है कि अगर आप मेट्रो संचालन दिवस 2021 के कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आज शाम हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर म्यूजिकल बैंड का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि कार्यक्रम में अभी तक जिस उपभोक्ता ने सबसे बड़े गो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करवाया है उन्हें निर्देशक पुरस्कृत भी करेंगे।









