
लखनऊ 29 जनवरी: राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है जहां इसके लिए 350 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। जिससे कि लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बेहतरीन बनाने के लिए भारतीय रेलवे प्रतिबद्ध नजर आ रही है वहीं इसके साथ है लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के साथ लखनऊ जंक्शन को जोड़ने के लिए एक खास स्काई वर्क भी बनाया जाएगा जिससे कि चारबाग रेलवे स्टेशन से डायरेक्ट लखनऊ जंक्शन बिना प्लेटफार्म से बाहर निकले जाया जा सके।
स्काई वॉक से जुड़ेंगे लखनऊ जंक्शन चारबाग रेलवे स्टेशन

आपको बता दें कि लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन को पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जाना था लेकिन अब रेलवे खुद ही अपनी संसाधनों द्वारा विकास एवं पुनर्निर्माण करेगी। जिसकी प्रक्रिया के लिए डीपीआर इसी हफ्ते मंगवाई गई है। इसके साथ ही लखनऊ जंक्शन और चारबाग रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए स्काईवॉक का भी प्रावधान किया जाएगा जिससे कि यात्रियों को लखनऊ जंक्शन से चारबाग रेलवे स्टेशन और चारबाग रेलवे स्टेशन से लखनऊ जंक्शन जाने के लिए तकलीफ का सामना ना करना पड़े वह स्काई वॉक का सहारा लेकर तुरंत एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन आसानी से पहुंच पाए।
रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण पूरा करेगा प्रोजेक्ट
रेलवे विकास प्राधिकरण इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करेगी वहीं प्राइवेट कंपनी की सहभागिता के लिए चर्चा की थी। लेकिन अब रेलवे ने खुद के संसाधनों द्वारा ही इस स्काई वॉक का निर्माण करेगी। जिससे की चारबाग रेलवे स्टेशन से लखनऊ जंक्शन यात्री डायरेक्ट जा पाए और कनेक्टिविटी भी पूरी रहे। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाएगा की स्काई वॉक की संरचना इस प्रकार से हो जिस की सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा जाए।
यात्रियों को करना पड़ रहा था दिक्कतों का सामना
यात्रियों को अक्सर ट्रेन बदलने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन से लखनऊ जंक्शन बाहर निकलकर लंबी दूरी समान के साथ तय कर के जाना होता था वहीं अब स्काई वॉक से यह दूरी कम होगी और स्टेशन के अंदर से ही चारबाग रेलवे स्टेशन से लखनऊ स्टेशन जाया जा सकेगा।









