राजधानी लखनऊ में लोगों को जाम से निजात देने के लिए सेतु निगम द्वारा 110 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण रेलवे क्रॉसिंग बंगला बाजार पर करवाया जा रहा है। जहां नियमित रूप से ट्रैफिक जाम से मुक्ति देने के लिए यह निर्माण कार्य शुरू किया गाया है। हालांकि सेतु निगम द्वारा इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा जहां आपको बता दें की 75 फीसदी कार्य को पूर्ण कर लिया गया है।
जहां क्रॉसिंग पर अक्सर ट्रैफिक जाम लगता था जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था वहीं फ्लाईओवर से राहत मिलती नजर आयेगी।
प्रोजेक्ट में इतने रुपए आएगा खर्च Flyover at a cost of 110 crores in Bangla Bazar Lucknow )
गौरतलब है की इस प्रोजेक्ट में कुल 110 करोड़ की लागत आएगी। जहां इस पुल से बंगला बाजार ke लोगों के बीच खुशी की कहर है। बंगला बाजार में अक्सर काफी जाम क्रॉसिंग पर लगती है जहां ट्रेनों के संचालन के समय काफी अधिक जाम इस क्रॉसिंग पर हो रही थी। वहीं ऑफिस के समय काफी दिक्कत लोगों को होती थी।
इस महीने तक होगा कार्य पूर्ण
गौरतलब है की बंग्लाबाजार पर 900 मीटर लंबी इस पुल को सेतु निगम प्रस्तावित तौर पर अगस्त से सितंबर तक पूर्ण करती नजर आयेगी। वहीं चुनावी गतिविधियों की वजह से थोड़ी विलंभ इस प्रोजेक्ट में आई है हालांकि चुनाव के उपरांत प्रोजेफ्ट में गति आने की संभावना है।
900 मीटर लंबा पुल
आपको बता दें की क्रॉसिंग पर 900 मीटर लंबा पुल बनेगा जहां 70 फीसदी कार्य को सेतु निगम ने पूर्ण कर लिया है। सेतु निगम द्वारा इस कार्य को जल्द से जल्द पूरे करने के आसार हैं। इस फ्लाईओवर के बनने से हजारों लोगों को जाम से राहत के साथ समय की बचत भी होगी। सेतु निगम के साथ रेलवे की सहभागिता के साथ कार्य करती नजर आ रही है। जहां आपको बता दें की राजधानी में एक फ्लाईओवर नहीं बल्कि तीन से चार फ्लाईओवर बनने प्रस्तावित हैं और जल्दी ही कार्य को शुरू किया जायेगा।











Excellent 👌