लखनऊ: आज नाईट कर्फ्यू से योगी सरकार ने दी छूट, भव्य तरीके से मनेगा जन्माष्टमी महोत्सव

0
647
views
Lucknow: Today, Yogi government has given exemption from night curfew, Janmashtami festival will be celebrated in a grand way
लखनऊ 30 अगस्त :  उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने आज जन्माष्टमी के भव्य महोत्सव को देखते हुए लखनऊ वासियों समेत पूरे देश वासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है ।जहां आज के दिन योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू हटाने का  महत्वपूर्ण ऐलान किया है। आपको बता दें की यूपी में अभी भी रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू चल रहा है । गौरतलब है कि अपर सचिव अविनाश कुमार समेत मुकुल गोयल ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया एवं नए दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

नाइट कर्फ्यू में ढील

Lucknow: Today, Yogi government has given exemption from night curfew, Janmashtami festival will be celebrated in a grand way

आज पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है जन्माष्टमी ।इसी को देखते हुए भक्त जनों की आस्था को देखते हुए योगी आदित्यनाथ जी ने जन्माष्टमी के दिन नाइट कर्फ्यू में छूट दे दिए है ।आपको बता दें कि अपर मुख्य सचिव अविनाश अवस्थी ने रविवार को शासनादेश जारी किया ।शासनादेश में साफ कहा गया है विशेष परिस्थिति के अनुसार जन्माष्टमी के दिन नाइट कर्फ्यू में ढील दी गई है ।जन्माष्टमी के अवसर पर यह शासनादेश लागू किया गया।

प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया जाएगा जन्माष्टमी

अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार अवस्थी ने शासनादेश में विशेष परिस्थितियों में प्रदेश में नाइट कर्फ्यू में छूट दी है। जिसके तहत सभी पुलिस लाइंस एवं जिलों में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाए एवं प्रोटोकॉल का पालन किया जाए यह निर्देश दिए गए हैं ।

डीपी मुकुल गोयल का बयान

Lucknow: Today, Yogi government has given exemption from night curfew, Janmashtami festival will be celebrated in a grand way

यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल ने जन्माष्टमी को लेकर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए यह कहा है कि देर शाम तक सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गस्त  लगाएंगे ।वही कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन हो यह सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। त्योहार के दौरान लाउडस्पीकर द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग  पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने के लिए आदेश

गौरतलब है कि पिछले महीने कुछ आतंकी संगठनों ने प्रदेश में दहशत फैलाने की बात की थी। वही संवेदनशील इलाकों को देखते हुए वहां पर पुलिस तैनाती की जाएगी ।इसके साथ ही जन्माष्टमी का उत्सव भव्य तरीके से  प्रोटोकॉल का पालन के साथ हो यह पुलिस डिपार्टमेंट सुनिश्चित करेगी।जन्माष्टमी के दौरान मंदिरों के आसपास भीड़ ना हो इसके लिए  मुकुल गोयल ने लखनऊ वासियों से आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here