लखनऊ 10 अगस्त, उत्तर प्रदेश की विधान चुनाव से पहले योगी सरकार ताबड़तोड़ योजनाएं एवं नई नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर रही है । वहीं इससे प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों को भी काफी फायदा पहुंचा है ।गौरतलब है कि योगी सरकार अब 10,000 से अधिक बेघर परिवारों को खुशखबरी देने के मूड में है जिसके लिए कार्य बेहद तेजी से चल रहे हैं।
योगी सरकार बेघर परिवारों को मुहैया कराएगी जमीन
योगी सरकार प्रदेश में रह रहे बेघर परिवारों को अपनी मकान के लिए जमीन मुहैया कराने की कवायद में जुटी है। दूसरी ओर जिनके पास भूमि नहीं है उन्हें खेती के लिए भी करीब 543 हेक्टेयर भूमि पट्टे पर देने योजना योगी सरकार ने बना लिया है।
प्रदेश के जिलों को चिन्हित कर ग्राम सभा की मदद से अन उययोगी ज़मीन को चिन्हित किया जाएगा। जिसके बाद बेघर एवं भूमिहीन गरीब परिवारों को मकान के लिए जमीन एवं खेती के लोगों को पट्टे पर जमीन आवंटन की जाएगी। वही तलाब की पट्टी दारी देने की भी योजना योगी सरकार बना रही है जिससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा वही भूमिहीन घरों एवं परिवारों को रोजी-रोटी के लिए व्यवसाय ।
योगी सरकार की इस पहल से करीब 10,000 से अधिक बेघर परिवारों को मदद एवं राहत मिलेगी ।वहीं यह सराहनीय कदम है योगी सरकार विकास के पथ पर उत्तर प्रदेश को ले जाने के हर संभव प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं जिसका जमीनी फायदा वहां के लोगों को पहुंच रहा है।










