लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लोक भवन में लखनऊ में कोविड-19 के संक्रमण के दौरान दिवंगत हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि देते हुए पत्रकारों के आश्रितों को कुल 5.50 cr की राशि दी ।जहां प्रत्येक परिवार को 1000000 रुपए की आर्थिक सहायता धनराशि वितरित की गई।
योगी सरकार पत्रकारों के साथ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने मुश्किल समय में पत्रकारों के साथ खड़े रहकर सरकार की संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। चेक भेंट की गई और यह भी कहा गया की ये चेक नही बस ये विश्वास है।
उत्तर प्रदेश के चौबीस करोड़ जनसंख्या ने देखा है की जब भी प्रदेश में चुनौती आई है तो मुख्य मंत्री आदित्यनाथ जी खड़े हुए हैं। विपत्ति के समय वह प्रदेश के लोगों के सामने कवच के समान खड़े हैं।
न्यू ब्रॉडवास्टर एकोसिएशन के चेयरमैन रजत शर्मा जी ने क्या कहा
न्यूज़ ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन के चेयरमैन रजत शर्मा सभा में शिरकत किया। रजत शर्मा ने कहा कि उनके पास शब्द कम है पीड़ा ज्यादा है। भारत देश कठिन समय से गुजरा है। पत्रकारों ने अभूतपूर्व काम करते हुए अपने और अपने परिवारों की जान की फिक्र छोड़ते हुए समाज एवं देश के लिए काम किया। पूरे कर्तव्य निष्ठा के साथ कर्तव्य का निर्वहन किया जिसका देश सदा आभारी रहेगा।
योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा
कोरोना कालखंड में समाज में अपनी लेखनी को चलाते-चलाते अपने प्राणों की आहुति देने वाले दिवंगत पत्रकार जनों को प्रति हमारी संवेदना है। हम उन्हे श्रद्धांजलि देते हैं । उनके परिवारजनों के प्रति प्रदेश सरकार है। दिवंगत आत्माओं के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतिप्त परिजनों के साथ होने की बात की।
योगी आदित्यनाथ जी ने यह कहा की 15-16 महीनों में पूरी दुनिया कोरोनावायरस का शिकार हुआ है।यह इस सदी की सबसे बड़ी बीमारी है और इसमें प्रदेश या कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा है। बड़े-बड़े देश इस महामारी से प्रभावित हुए हैं।यह समय संकट का है और हमें पत्रकार भाइयों बहनों के लिए खड़ा होने का है और इसके तर्ज पर हमनें उनके बलिदान को सम्मान दिया है ।










