उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विधान भवन में ध्वजारोहण किया।आजादी के 75 में साल की शुरुआत देश के हीरो के नाम से शुरु करते हुए योगी आदित्यनाथ जी ने वीर योद्धाओं के कड़े संघर्ष कुर्बानियां एवं बलिदानों को याद करने के साथ अपना भाषण शुरू किया।
भाषण में महत्वपूर्ण है यह 8 बिंदु
हम सभी लोग अपने-अपने कर्म क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का प्रतिबद्धता के साथ पालन करें, यही हमारा ‘राष्ट्र धर्म’ है। pic.twitter.com/YketvcRcF1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 15, 2021
मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ ने देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले सभी अमर सेनानियों को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।
देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों के सपने को साकार करने हेतु अमृत महोत्सव वर्ष पर सभी का अभिनंदन करते हुए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा दिया । उन्होंने यह भी कहा नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने में उत्तर प्रदेश के सभी नागरिक सहयोग दे रहे हैं।
आज़ादी के पूर्व संध्या कुछ ऐसा दिखा लखनऊ
विधानसभा, मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय लखनऊ का दृश्य..🇮🇳🎉❣️#Lucknow #UttarPradesh pic.twitter.com/BEm0Glo427
— Suraj🍁 (@SurajMishra543) August 14, 2021
उत्तर प्रदेश के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ जी ने यह भी कहा 9 पुलिस अधिकारी व कर्मी को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। वहीं प्रेसिडेंट पुलिस अवार्ड से 4 पुलिस अधिकारी व कर्मी सम्मानित हुए हैं । पुलिस पदक के लिए 73 अधिकारियों व कर्मी चयनित होना बड़े गर्व की बात है वह उन्हें हृदय पूर्वक बधाई देते हैं।
1916 ईस्वी में उत्तर प्रदेश में ही लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार का नारा लगाया था इसका उद्घोष किया था । यह स्वाधीनता आंदोलन का एक बड़ा मंत्र बन गया ,यह योगी आदित्यनाथ जी ने मंच से कहा ।
योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि हम 75 में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई देते हैं सभी का सौभाग्य के देश की स्वाधीनता के अमृत महोत्सव वर्ष का साक्षी बनने का सभी को अवसर प्राप्त हुआ।
योगी आदित्यनाथ जी ने स्वाधीनता के अवसर पर प्रदेश में संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हमारी सरकार ने सतत प्रयास के वजह से उत्तर प्रदेश साडे 4 वर्षों में बीमारू राज्य से उभर कर एक विकासशील और विकास की ओर उन्मुख विकसित राज्य के रूप में निखर कर सामने आया है ।जहां वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच लोगों के साथ मिलकर सरकार ने जीविका बचाने का रास्ता निकाला है।










