Lucknow News: सावन के चौथे व आखिरी सोमवार को लखनऊ के मंदिर में उमड़ी भीड़, जानिए मूहर्त

0
496
views
last sawan 2021

लखनऊ 16 अगस्त : सावन का आखिरी सोमवार आज 16 अगस्त को है ।गौरतलब है कि 22 अगस्त को सावन का महीना समाप्त हो जाएगा। आज के दिन सुबह से लखनऊ के कई मंदिरों में भीड़ देखी गयी ।जहाँ लोग कतारबद्ध होकर भगवान शिव पर जल अर्पण करने आये । भगवान शिव की अनुकम्पा सब पर बनी रहे ।

पूजन विधि

  • आज सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान कर कर साफ वस्त्र पहनकर मंदिर को साफ कर उसमें दी प्रज्वलित करें
  • मंदिर के सभी देवी देवताओं को गंगाजल से स्नान कराएं उन्हें टीका लगाए एवं पुष्प चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें धूप दीप नवेद तंबूल  भगवान शिव के शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  • भगवान शिव के ऊपर बेलपत्र अर्पण करें । आक, धतूरा भगवान शिव को अति प्रिय है।
  • भगवान शिव के शिवलिंग पर शहद दही अर्पण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
  • आज के दिन निष्ठा से पूजा करने से भक्तजनों की मनोकामना के साथ उनके कष्ट निवारण हो जाता है ।
  • भगवान भोलेनाथ अपनी दया दृष्टि अपने भक्तों पर बनाए रखते हैं।

मूहर्त

last sawan somwar 2021

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है ।चंद्रमा वार्षिक राशि के साथ और अनुराधा नक्षत्र लग रही है। सावन का आखिरी सोमवार व्रत और पूजन करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। आज सुबह 7:00 बजे 7:30 से लेकर 9:07 तक राहुकाल रहेगा इस कार्य में पूजा करना अच्छा नहीं माना जाता है अतः भक्तजनों से निवेदन है कि इसके बाद ही आप पूजा करें।
अभिजीत मूहर्त: 11.48 से 12.31 तक। भगवान शिव के ऊपर दूध दही घी शहद गंगाजल आदि डालकर उनका अभिषेक करें।

मन्त्र जाप

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

ॐ भूर भुवा स्वाहा तत्सवितुर्वरेंयं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न प्रचोदय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here