Lucknow news: घर बनवाना हुआ बेहद आसान, 30 दिन नहीं केवल इतने दिन में होगा अब होगा LDA से घर का नक्शा पास

0
2306
views
House Map passing lucknow
House map passing

लखनऊ 1 सितम्बर: राजधानी लखनऊ में घर बनाने वालों लिए बेहद जानकारी भरी और महत्वपूर्ण खबर आ रही है । घर बनाने से पहले घर का नक्शा पास (House map passing in Lucknow 2021)  करना अनिवार्य है और इसके बिना आप घर का निर्माण नहीं करवा सकते हैं। वहीं घर का नक़्शा पास करवाने में जहां काफ़ी मेहनत करनी पड़ती थी । घर का नक्शा पास होने में काफी समय पा लग जाता था, साथ में परेशानियों का सामना अलग करना पड़ता था। ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस परेशानियों को कम करने के लिए घर के नक्शा को पास करवाने के लिए जहां तीस से अधिक दिन लगते थे वहीं अब अवधि को आधी कर दी है ।

15 दिन में होगा अब नक्शा पास

उत्तर प्रदेशसरकार ने घर बनाने के लिए नक्शा पास करने की समय-सीमा में भारी कमी कर दी हैं। LDA में अब (House Map passing ) नक्शा 30 दिन के बजाय महज़ 15 दिन में ही पास हो जाएगा।

प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने किया शासनादेश जारी

house map passing lucknow
house map passing lucknow

ग़ौरतलब है कि नई बिल्डिंग रिफार्म अप्रूवल प्लान के तहत नियम में संशोधन करते हुए अब 30 दिन में नहीं बल्कि 15 दिन में नक़्शा पास करने का प्रावधान कर दिया गया है। नए संशोधन के अनुसार ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर ऑनलाइन नक्शा जमा होने के बाद उपभोक्ता को 15 दिन में नक़्शा पास हुआ सर्टिफ़िकेट (House Map passing) मिल जाएगा।

नक़्शा पास करने के विधि में जानकारी

house Map passing

ग़ौरतलब है कि यह दिशा निर्देश जारी किए गए हैं की अब अपर अभियंता नक्शा संस्तुति करके भेजना के लिए तीन दिन से अधिक का समय नहीं ले पायेगें । अभी तक संस्तुति करने में लगभग 15  दिन का समय लिया जाता था। सहायक नगर नियोजक, सहायक अभियंता और नगर नियोजक, अधिशासी अभियंता भी एक दिन में ही ऐप्लिकेशन को आगे फॉरवर्ड करेगें ।

फॉर्म

House map Passing

अब नई नियम के अनुसार ऑनलाइन नक्शा 30 कार्य दिवस से घटाकर 15 दिन कर दिया गया है। अब आप जैसे ही नक़्शा सम्बन्धी दस्तावेज ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर ऑनलाइन नक्शा जमा करेगें उसके ठीक 15 दिन में आपका नक़्शा अगर सभी मानक पर ठीक है तो पास हो जाएगा।

हाउस मैप पासिंग कराने की बढ़ गईं है फीस

गौरतलब है की यूपी की योगी सरकार ने विकास प्राधिकरण में मकान का नक्शा पास करवाने की फीस बढ़ा दी है। इस फीस मकानों पर नया संशोधन लागू करने के बाद बढ़ाया गया है। कोस्ट इनफ्लेशन इंडेक्स के मानकों के आधार पर बढ़ाया गया है। House Map passing कराने के लिए सर्वाधिक यूपी के गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा और कानपुर में बढ़ाया गया है। लेकिन मैप पास होने की समय सीमा में कमी कर के लोगों को राहत जरूर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here