26 जुलाई: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से फिल्म के शौकीन लोगों के लिए बहुत ही बड़ी एवं राहत देने वाली खबर आ रही है। जहां 30 जुलाई से आईनॉक्स और सिनेपोलिस के मल्टीप्लेक्स को आम दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ लखनऊ वासी अब मल्टीप्लेक्स में अपने पसंदीदा पिक्चर का आनंद ले पाएंगे।

दूसरी और लखनऊ के पीवीआर सिनेमा हॉल खोले जाने के लिए अभी 3 दिनों में निर्णय ले लिया जाएगा जहां संभवत उन्हें भी खोलने की अनुमति दी जा सकती है। आपको बता दें कि लखनऊ में कुल 11 मल्टीप्लेक्स है एवं इसमें 57 स्क्रीन लगी है।
लखनऊ के आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स को खोल दिया जाएगा ।गौरतलब है कि इस में चलाए जाने वालों मूवीस के लिस्ट अभी आनी बाकी है।
गौरतलब है कि लखनऊ में उमराव, क्राउन मॉल, फिनिक्स प्लाजो। रिवर साइड ,अवध ,गोमती नगर में सिनेमा हॉल को चलाये जाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालाकिं अभी कोई खास पिक्चर रिलीज़ नहीं हुई हैं लेकिन जो मूवी अलग प्लेटफॉर्म पर दिखाई जा चुकी हैं उन्ही मूवीज को बड़े परदे पर फिर से देखा जा पायेगा ।
दर्शकों के लिए केवल 4 शो ही चलेंगे और तलब है कि आम दिनों में एक मल्टीप्लेक्स में कुल 6 शो चलते थे। लेकिन लॉकडाउन एवं क्लॉक को कॉल का पालन करते हुए केवल 4 शो फिलहाल चलाए जाएंगे।










