Lucknow News: इस वजह से एक बार फिर समिट बिल्डिंग का माय बार हुआ सील, अचानक पड़ी रेड से अफरातफरी

0
729
views
my bar

लखनऊ 2 सितम्बर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी रात्रि कर्फ्यू जारी है । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते डेंगू हुआ वायरल फीवर को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू को और भी सख़्ती से पालन करने का निर्देश उत्तर प्रदेश की  योगी आदित्यनाथ ने दी है ।इसके मद्देनज़र रात्रि के दस बजे से नाइट कर्फ़्यू चालू रहेगा वहीं सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का प्रभाव रहेगा।

सख्त आदेश की हुई अनदेखी

my bar closed

इस दौरान सभी दुकानें व स्थायी प्रतिष्ठान को बंद करने का सख़्त आदेश दिया गया है। वहीं दुकान समय से बंद हो जाए इसलिए पुलिस की टीम लाउडस्पीकर के द्वारा  सुनिश्चित समय पर आगाह करने का कार्य भी कर रही है ।वहीं गोमती नगर समिट बिल्डिंग स्थित माई बार (My Bar) में 10 बजे के बाद भी लोग आवाजाही कर रहे थे। वहीं मई बार 10 बजे के बाद भी खुला रहा ।जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रसाद ने SDM सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी की टीम को लेकर तुरंतसमिट बिल्डिंग में छापा मारा।

माय बार में हुई छापेमारी

ग़ौरतलब है कि छापेमारी के समय लोग वहाँ पर  बियर एवं ख़ान पान करते पाए गए। छापेमारी के तुरंत बाद अफ़रातफ़री मच गई, पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़ा एवं जिलाधिकारी के आदेश अनुसार मंगलवार को सील कर दिया गया । ग़ौरतलब है कि माय बार में दस बजे के बाद भी ख़ान- पान चल रहा था । जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि जो भी लोग इसमें लिप्त पाए जाएंगें, उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

कई बार शिकायत आने के बावजूद नहीं मान रहे पब

ग़ौरतलब है कि माय बार से  कई बार शिकायत आ चुकी है ।जहाँ फ़रवरी माह में देर रात नशे में धुत युवक और युवती की भी जमकर मारामारी के सिलसिले में मुक़दमा दर्ज हुआ था ।इसके बाद भी बार को सील कर दिया गया था ।इसके बाद भी मैं बार में नियमों की धज्जियां ने आम बात हो गई है। वही यह पहला मौका नहीं गाइड लाइन को तोड़ने की खबर पहले भी आ चुकी है । लिहाजा इस बार प्रशासन बेहद सख्ती से साथ पेश आने के मूड में नज़र आ रहा है । देखना दिलचस्प होता है की कितने दिन यह बार सील रहता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here