Lucknow News: लखनऊ कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों का प्रवेश 15 सितंबर तक, 15 सितम्बर के बाद देना होगा लेट फी  

0
921
views
pic credit:PTI

लखनऊ 19 अगस्त : गौरतलब कक्षा 9 से 12 तक के यूपी बोर्ड के स्कूलों में प्रवेश की आखिरी तिथि 15 सितंबर घोषित कर दी गई है। गौरतलब है कि सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने स्कूलों के हेड मास्टर और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं से मिली फीस 22 सितंबर तक कोषागार में जमा करेंगे और फीस के सूचना और बच्चे के शैक्षणिक विवरण 6 अक्टूबर की रात 12:00 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

₹100 देना होगा लेट फीस

अगर छात्र 15 सितंबर के बाद फीस देते हैं तो उनको लेट फीस देना होगा जहां उन्हें 100 रुपए लेट फीस भरना होगा। इसका सम्पूर्ण इनफॉर्मेशन हेडमास्टर 9 अक्टूबर को वेबसाइट पर अपलोड करेगें।

महत्वपूर्ण सूचनाएं

 

10वीं और 12वीं की सूचना 22 सितंबर तक होंगी अपलोड ।वहीं दूसरी ओर कक्षा 9 से 11 के छात्रों का विवरण 6 अक्टूबर तक अपलोड किए जायेगें।

10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक जो भी चेकलिस्ट हैं उनको चेक किया जाएगा उसके बाद 14 से 20 अक्टूबर तक जो भी गलती है उसको ठीक करने का मौका दिया जायेगा। हेडमास्टर रजिस्टर हुए छात्रों की फोटो के साथ नाम को कोष पत्र को कार्यालय में 25 अक्टूबर तक जमा करेगें। कक्षा 9 तथा 11 में पंजीकरण की सूचना 6 अक्टूबर तक अपलोड होगी।

यूपी में कक्षा  9 से 12वीं तक के माध्यमिक स्कूल दिए गए हैं जहाँ अब कोरोना गाइडलाइंस प्रोटोकॉल का पालन करना करते हुए छात्र ऑफलाइन पढ़ाई करते हुए नज़र आएंगे । योगी सरकार ने 16 अगस्त से 9 से 12वीं तक के स्कूल खोलने का फैसला लिया था। जिसके तहत स्कूल खोल दिए गए हैं ।

50-50 फीसदी छात्रों  के साथ कुल 2 शिफ्ट में  पढाई शुरू हो गयी है । सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन हो इसके लिए  सके पहला शिफ्ट को 8 से 12 बजे  और दूसरा शिफ्ट शाम 12.30 से शाम 4.30 बजे तक की होगी । सैनिटाइजर, मास्क, पल्स ऑक्सिमीटर और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था स्कूल में रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं । वहीँ स्कूल हफ्ते में केवल 5 दिन ही होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here