लखनऊ में डेंगू, प्लेटलेट समेत इन 13 टेस्ट के लिए दें केवल इतने रुपए, मनमाना पैसे नहीं ले सकेगें अब लैब, कार्यालय जिला अधिकारी ने की टेस्टिंग रेट कार्ड की घोषणा 

0
488
views
लखनऊ में डेंगू, प्लेटलेट टेस्ट के लिए दें केवल इतने रुपए, मनमाना पैसे नहीं ले सकेगें अब लैब, कार्यालय जिला अधिकारी ने की टेस्टिंग रेट कार्ड की घोषणा 

लखनऊ में डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ समेत डेंगू यूपी के कई जिलों में कहर बरपा रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ में डेंगू के मरीजों में भी इजाफा देखने मिल रहा है। वहीं डेंगू टेस्टिंग के लिए पैथोलॉजी लैब  मनमाने पैसे ऐंठने का भी केस सामने आया है। जहां मनमाना पैसा डेंगू टेस्टिंग के नाम पर लखनऊ में लिया जा रहा है।  उसकी देखते हुए जिला अधिकारी लखनऊ ने रेट कार्ड जारी किया गया है। जिसकी जानकारी  आगे दी गई है। अगर रेट कार्ड से अधिक कोई भी पैसा लेता है तो आप तुरंत पुलिस कंप्लेन करें ।

टेस्ट के रेट कार्ड

टेस्ट  रुपए 
1 NS1 एलिसा लैब में 1200
2 NS1 एलिसा रोगी के घर से 1400
3 NS1 कार्ड टेस्ट 1000
4 IGM एलिसा लैब में 750
5 IGM एलिसा घर से 800
6 IGA एलिसा लैब में 750
7 IGA एलिसा रोगी के घर से 800
8 IGA कार्ड टेस्ट 600
9 स्क्रब टायफस एलिसा 1200
10 स्क्रब टायफस एलिसा रोगी के घर से 1400
11 प्लेटलेट काउंट लैब में 250
12 प्लेटलेट काउंट रोगी के घर से 350
13 1 यूनिट प्लेटलेट आरडीपी 400

 

लैब उपर दिए अधिकतम और उससे कम दर से टेस्ट कर सकेगें। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

डेंगू टेस्टिंग के लिए प्राइवेट क्षेत्र के लैब द्वारा डेंगू टेस्ट हेतु अलग-अलग धनराशि ले जा रही है ।जिससे जन समुदाय में असुविधा उत्पन्न हो रही है। इसी क्रम में इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने जनपद में संचालित टेस्टिंग लैब की लागत दर, संचालन व्यय तथा प्रचलित जांच मूल के आधार पर जनमानस के हित को दृष्टिगत रखते हुए जनपद लखनऊ की निजी क्षेत्र की प्रयोगशाला में डेंगू एवं स्क्रब टायफस एवं अन्य टेस्ट के लिए अधिकतम दरें निर्धारित की गई हैं। जिनका पालन करना सभी लैब के लिए अनिवार्य होगा।

अधिक चार्ज करने पर दंड के होंगे भागी

आपको बता दें की अगर आपसे कोई भी ऊपर दिए गए चार्ज से अधिक पैसे लेता है तो वो दंडनीय है और आप उनकी कंप्लेन तुरंत करें। तुरंत उन लैब पर एक्शन लिए जायेगा।राजधानी लखनऊ में संचारी चिकित्सक जीएस बाजपाई ने कल्याणपुर, हुसैन बाद, फैज्जुलाह गंज की स्तिथि का जायजा लिया।

कंट्रोल रूम

लखनऊ में डेंगू, प्लेटलेट टेस्ट के लिए दें केवल इतने रुपए, मनमाना पैसे नहीं ले सकेगें अब लैब, कार्यालय जिला अधिकारी ने की टेस्टिंग रेट कार्ड की घोषणा

कंट्रोल रूम : कोई भी अकस्मात स्तिथि में लखनऊ कंट्रोल रुम नंबर 0522-4523080 और हेलो डॉक्टर सेवा : 0522-3515700 पर संपर्क साधे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया की बुखार आने पर घबड़ाए नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक सेवा केंद्र पर तुरंत संपर्क करें ।

अधिक से अधिक लोगों को शेयर करें, जिससे गरीब लोगों को सरकार द्वारा जारी किए गए डेंगू टेस्टिंग मूल्यों की जानकारी मिल सकें। आपका एक शेयर लाखों लोगों की मदद कर सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here