लखनऊ से पकड़े गए मुजाहिदाें को 14 अगस्त तक ना छोड़ने पर अलीगंज हनुमान मंदिर को उड़ाने की धमकी भरी पत्र भेजने वाला व्यक्ति को आज लखनऊ पुलिस ने दबोच लिया है । लखनऊ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है ।जिसका नाम शफीक बताया जा रहा है।बम से मंदिर उड़ने की धमकी देना वाला ने अपना नाम जोगिंदर पत्र में लिखा था।
पुलिस के इस टीम ने पकड़ा
अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक, देवेश कुमार पांडे पुलिस अपर आयुक्त लखनऊ, सुश्री प्राची सिंह अपर पुलिस लखनऊ के निर्देशन में श्री अखिलेश सिंह सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अलीगंज के नेतृत्व में अलीगंज पुलिस द्वारा दिनांक 5 तारीख को संप्रदायिक अराजकता फैलाने वाला वांछित अपराधी पकड़ा गया । थाना स्थानीय टीम गठित कर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पूर्णिया पुल के नीचे सीतापुर रोड अलीगंज से वांछित अभियुक्त मोहम्मद शफीक को पकड़ा है।
खुद को बताया था जेहाद समर्थक
गौरतलब है कि अलीगंज हनुमान मंदिर में पत्र द्वारा सूचना दी गई थी जहां पकड़े गए मुजाहिदो को 14 अगस्त तक छोड़ा जाए नहीं तो मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा ।पत्र भेजने वाला ने खुद को बताया जेहाद समर्थक बताया था।
पत्र भेजने वाले ने अपने आप को जिहाद समर्थक बताया था । इसके साथ ही अपना नाम जोगेंदर सिंह बताया था । रजिस्टर्ड साधारण डाक के द्वारा पत्र आया था जहां त्रिवेणी नगर लिखा हुआ था । पत्र में आला अधिकारी संघ संघ कार्यालय संघ पदाधिकारियों को निशाना बनाने के बात की गई थी ।
आरोपी का नाम मोहम्मद शफीक
वांछित आरोपी का नाम शफीक बताया जा रहा है । यह 32 वर्षीय है । जहां वह 16b के ब्लॉक अखाड़ा सीलमपुर थाना सीलमपुर नई दिल्ली हाल पता बस्ती रोड पर रहता था वहीँ वर्त्तमान पता के अनुसार यह पुरवा थाना बीकेटी लखनऊ का निवासी है।
पास से ये चीजें मिली
एक मोबाइल फोन, रूढ़ीवादी इस्लामी विचारधारा के प्रति आधार कार्ड, पैन कार्ड 1atm कार्ड, एक मोटरसाइकिल और ₹570 बरामद हुए। अगर आप अपराधिक इतिहास के बात कीजिए तो मोहम्मद शफीक के ऊपर धारा 153 ए 153 बी 2958 298 505 लग चुके हैं ।










