लखनऊ 11 अगस्त उत्तर प्रदेश की पुलिस बेहद सतर्क और मुस्तैद है ।वही लखनऊ के जानकीपुरम पुलिस ने बीते रविवार को भीठौली क्रॉसिंग के करीब चार अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा ।इसके साथ ही उन्होंने तीन युवकों को उनके चंगुल से मुक्त भी कराया।
जानकीपुरम :एक साथ 3 लोगों का हुआ था अपहरण
गौरतलब है कि लखनऊ के जानकीपुरम से बुधवार को सरोज कुमार मौर्य और उनके दो दोस्तों का एक साथ अपहरण कर लिया गया था ।इसके बाद तीनों को सीतापुर ले जाकर बंधक बनाकर फिरौती मांगी जा रही थी। अपहरणकर्ताओं ने फोन कर कर या धमकी दी थी कि 800000 भिजवा दें नहीं तो तीनों बंधित के प्राइवेट पार्ट में किल्ली ठोक दी जाएगी। इसके बाद पीड़ित परिवार परिवार ने तुरंत जानकीपुरम थाना संपर्क किया। सर्विलांस सेल की मदद से जानकीपुरम पुलिस ने अपर घटनाओं को भी डोली क्रॉसिंग के पास धर दबोचा।
कैसे हुआ अपहरण
तीनों युवकों का अपहरण बुधवार दोपहर को हो गया था जहां सरोज कुमार मौर्य अपने दोस्त सौरव गुप्ता और बबलू के साथ घर से बाहर निकले थे वही मोहल्ले में ही अपने दोस्तों के साथ घूम रहे थे तभी अचानक से एक कार रुकी और तीनों लोगों के जबरदस्ती कार में खींच ले गई। पीड़ित ने बताया की अपराधी लोकेशन बदल रहे थे। जहां उनको मलिहाबाद के बाद शाहजहांपुर ले जाया गया । इसके बाद शाहजहांपुर से उन्हें बरेली ले जाया गया ।जहां उन्हें बंधक बनाया गया वहीं मारपीट करने के बाद उनके प्राइवेट पार्ट में कील ठोकने की भी धमकी दी गई ।इसके बाद परिवार जनों को फोन कर कर ₹800000 की मांग रखी।
अपहरणकर्ता के नाम
जानकीपुरम में कार्यरत इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के अनुसार आदित्य कुमार, अरुण सिंह, देवेंद्र सिंह और धर्मेंद्र सिंह इस वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे। यह तीनों अभियुक्त पीलीभीत शाहजहांपुर के रहने वाले हैं।गौरतलब है तीन अपराधियों के पास से तीन रसिया, पेपर टेप, 3 कार 5 मोबाइल फोन 25 कारतूस लाइसेंसी बंदूक बरामद किए गए।










