लखनऊ: श्री रामजन्मभूमि आंदोलन के विशिष्ट योद्धा श्री कल्याण सिंह नहीं रहे,एक बड़े राजनैतिक युग का हुआ समापन। ,प्रभु श्री राम उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आज बेहद शोक से भरा संदेश आ रहा है। जहां उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन हो गया है ।गौरतलब है कि कल्याण सिंह पिछले 45 दिनों से लखनऊ के अस्पताल में भर्ती थे।
कल्याण सिंह 89 वर्षीय थे तथा उन्हें साँस की तकलीफ की वजह से जीवन रक्षक प्रणाली( वेंटिलेटर) पर रखा गया था ।जहां एसजीपीजीआई के प्रोफेसर धीमान के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कल्याण सिंह जी की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उनका ब्लड प्रेशर काफी लौ हो गया था वहीँ किडनी काम करना बंद कर दिया था ।
लखनऊ पीजीआई ने शनिवार देर शाम जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन पर यह दुखद भरा संदेश सुनाते हुए का कहा की राजस्थान के पूर्व राज्यपाल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी का निधन हो गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया था आपको बता दें कि कल्याण सिंह की 12 विशेषज्ञ डॉक्टर निगरानी कर रहे थे। वही लंबी बीमारी की वजह से एवं संक्रमण बढ़ने की वजह से धीरे-धीरे उनके किडनी और लंग्स फेल हो गए। कल वह डायलिसिस पर थे।
संघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्कार मेरे रक्त के बूंद-बूंद में समाए हुए हैं और इसीलिए मेरी इच्छा है कि मैं जीवनभर भाजपा में रहूं और जीवन का जब अंत होने को हो तो मेरा शव भी @BJP4India के झंडे में लिपट कर जाए
भारत मां के महान सपूत, प्रभु राम के अनन्य भक्त को भावभीनी श्रद्धांजलि🙏🏻 pic.twitter.com/4GwGDufOvJ
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) August 21, 2021
लोहिया में सबसे पहले भर्ती हुए थे
गौरतलब है कि कल्याण सिंह 21 जून को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती हुए थे। वहीं 4 जुलाई को अधिक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट करा दिया गया था। जहां उन्हें राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उमा भारती, स्मृति ईरानी, जेपी नड्डा, अमित शाह जैसे दिग्गज नेता मिलने आए थे।
कल योगी आदित्यनाथ जी भी कल्याण सिंह से मिलने पीजीआई पहुंचे थे और उनका हाल जाना था । वहीं आज उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लेकर विदाई ली। हृदय विदारक दिन है जहां एक दिग्गज बीजेपी नेता दुनिया को छोड़ के चला गया ।










