
लखनऊ 25 जनवरी: आईपीएल 15 में लखनऊ की टीम इस बार शिरकत करते नजर आएगी जहां इस बार लखनऊ की टीम का नाम सुपर जाइंट्स चुना गया है। आपको बता दें कि लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने लखनऊ टीम के नाम की घोषणा अपने टि्वटर हैंडल पर कि, जहां उन्होंने ट्विटर पर वीडियो अपलोड कर इसकी औपचारिक घोषणा की है।
लखनऊ टीम का नामकरण
Team owner, Dr. Sanjiv Goenka, Chairman @rpsggroup unveils the name for the Lucknow IPL team. 😊👏🏼#LucknowSuperGiants #NaamBanaoNaamKamao #IPL2022 @IPL @BCCI @GautamGambhir @klrahul11 pic.twitter.com/TvGaZlIgFR
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) January 24, 2022
गौरतलब है कि इससे पहले खेल प्रेमियों से ही नाम बताओ नाम कमाओ प्रतियोगिता के तहत आईपीएल के लिए लखनऊ की टीम का नाम सुझाने के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया था जहां लखनऊ के खेल प्रेमियों ने अपनी टीम के नामकरण के लिए कई नाम सुझाए थे।
इन नामों में से हुआ चुनाव
सूत्रों के अनुसार लखनऊ की टीम के लिए नामों के लंबी चौड़ी लिस्ट “नाम बताओ नाम कमाओ” प्रतियोगिता के तहत लोगों ने दी ।जहां टीम का नाम लखनऊ सुपर जाइंट्स चुन कर आया । इससे पहले कई नामों पर चर्चा हुई और समीक्षा के उपरांत लखनऊ की टीम का नाम लखनऊ सुपर जाइंट्स निकलकर आया। लेकिन जो नाम बेहद सुर्खियों में रहे उन नामों में से ।
लखनऊ के नवाब
लखनऊ पैंथर्स
लखनऊ हीरोज
लखनऊ जॉइट्स
नवाब ऑफ लखनऊ
किंग ऑफ लखनऊ
अवध लखनऊ सुपरस्टार
लखनऊ सुपरस्टार
लखनऊ वॉरियर्स
लखनऊ XI
सुपरस्टार लखनऊ
लखनऊ पैंथर्स
लखनऊ रेंजर्स
किंग ऑफ लखनऊ आदि जैसे कई नामों को खेल प्रेमियों ने नाम बताओ नाम कमा प्रतियोगिता के तहत ट्वीट किया।
12 एवं 13 फरवरी को तय होगी टीम
आईपीएल 15 के लिए ऑक्शन द्वारा टीमों की संरचना के लिए नीलामी 12 और 13 फरवरी 2022 को पूरी की जाएगी ।जिसके उपरांत सुपरजाइंट्स लखनऊ की टीम की संरचना का पता चलेगा ।वही मेगा ऑक्शन 2 एवं 13 फरवरी को संपन्न किया जाएगा ।गौरतलब है कि टीम में मेंटर की भूमिका बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर के हाथों में होगी ।वही टीम के मुख्य कोच की भूमिका में ज़िम्बाब्वे के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर दिखेंगे जो कि अपने अनुभव से लखनऊ की टीम को अनुभव प्रदान करेगें ।
टीम के कप्तान
We wanted the best and we didn’t settle for less. 💪🤩#TeamLucknow #IPL2022 @klrahul11 @MStoinis @bishnoi0056 pic.twitter.com/p9oM8M9tHy
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) January 21, 2022
गौरतलब है कि आईपीएल 15 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के कप्तान लोकेश राहुल होंगे ।जिनके कंधों पर नई नवेली टीम को आगे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।









