Indian Railways: लखनऊ वासियों को रेलवे का तोहफा, लखनऊ-पुणे स्पेशल ट्रेन नहीं होगी बंद, मुंबई से आने वाली इस ट्रेन में बढ़ाए गए फेरे

0
624
views
Indian Railways: लखनऊ वासियों को रेलवे का तौफा, लखनऊ-पुणे स्पेशल ट्रेन नहीं होगी बंद, मुंबई से आने वाली इस ट्रेन में बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ 2 अक्टूबर : यात्रीगण ध्यान दें, भारतीय रेलवे (Indian Railways)  ने लखनऊ वासियों के सुलभ यात्रा के लिए विशेष तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे ने लखनऊ-पुणे के साथ एलटीटी लखनऊ स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद त्योहारों के समय ट्रेन में बढ़ती भीड़ पर काबू पाया जा सकेगा।

पुणे-लखनऊ स्पेशल ट्रेन 01407

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार अब त्योहारों के मद्देनजर पुणे से लखनऊ आने वाली ट्रेन के फेरों में अब वृद्धि की गई है। जहां पुणे से लखनऊ चलने वाली ट्रेन संख्या 01407 को 26 अक्टूबर तक चलाने की बात थी, लेकिन अब ट्रेन को रोका नहीं जाएगा बल्कि अपने समयानुसार ट्रेन 29 मार्च 2022 तक चलाया जाएगी। इस बीच यह ट्रेन 22 फेरे करेगी। वहीं पहले इस ट्रेन को रोकने की बात चल रही थी। इस ट्रेन के परिसंचालन से काफी यात्रियों को लाभ मिलेगा ।

ट्रेन संख्या 01408 लखनऊ-पुणे स्पेशल ट्रेन

Indian Railways: लखनऊ वासियों को रेलवे का तौफा, लखनऊ-पुणे स्पेशल ट्रेन नहीं होगी बंद, इस ट्रेन में बढ़ाए गए फेरे

वहीं दूसरी ओर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज विभाग से जारी वक्तव्य के अनुसार लखनऊ से चलकर पुणे जाने वाली ट्रेन संख्या 01408 स्पेशल ट्रेन को जहां 28 अक्टूबर 2021 तक चला जाना था, अब इसकी समय सारणी को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक कर दिया गया। त्योहारों एवं भीड़ को देखते हुए यह भारतीय रेलवे का बेहद सराहनीय कदम है जिससे लखनऊ वासी बेहद पसंद है।

लोकमान्य तिलक लखनऊ स्पेशल ट्रेन (02108) में भी बढ़ाए गए फेरे

Indian Railways: लखनऊ वासियों को रेलवे का तौफा, लखनऊ-पुणे स्पेशल ट्रेन नहीं होगी बंद, मुंबई से आने वाली इस ट्रेन में बढ़ाए गए फेरे

लखनऊ से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन संख्या 02108 स्पेशल ट्रेन जहां 31 अक्टूबर 2021 तक चलाई जानी थी, वही अब यह ट्रेन 31 मार्च 2022 तक चलाई जाएगी। इसी क्रम में लोकमान्य टर्मिनल मुंबई से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 0207 स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर 2021 तक चलाई जानी थी अब यह 30 मार्च 2022 तक चलाई जाएगी जहां कुल 65 फेरे की बढ़ोतरी होगी।

यात्रियों को मिली सौगात

यात्रियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी । जहां यारों पर होने वाली अत्याधिक भीड़ से भी राहत मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे का यह सरहानीय कदम है जिसका काफी स्वागत किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here