कुछ इस प्रकार सब्सिडी लेकर लखनऊ के लोग लगवा सकते हैं “सोलर पैनल”, ऐसे करें आवेदन

0
834
views

लखनऊ न्यूज़ : सरकार के सोलर रूफटॉप योजना के तहत अब आप घर से ही आवेदन कर सब्सिडी प्राप्त कर रूफ टॉप सोलर पैनल लगवा सकते । गौरतलब है की यूपी में औसत सौर विकिरण 1156.39 स्क्वायर मीटर है। 1KWp सोलर रूफ टॉप प्लांट औसतन प्रति वर्ष 4.6किलोवाट बिजली उत्पन्न करेगी। जहां औसत धूप 5.5 घंटे रहता है।

आपको बता दें कि एक किलोवाट के सिस्टम के लिए आपके पास 100 वर्गफीट जगह होना अनिवार्य है और इसे प्रतिदिन चार यूनिट का उत्पादन किया जा पाएगा। नो ऑब्जेक्शन सेरिफिकेट के बाद अधिकतम 80 फीसदी क्षमता रूफ टॉप डिस्कॉम द्वारा स्थापित किया जा सकता है।

Application for grant under Solar Rooftop Scheme Source: Apply for Subsidy Solar Panel Installation at your home

सब्सिडी कितनी मिलेगी 

घरेलू इस्तेमाल के लिए तीन किलोवाट क्षमता तक 40 फीसदी अनुदान तथा तीन किलोवाट से 10 किलोवाट के लिए 20 फीसदी सब्सिडी उपलब्ध करवाई जायेगी। गौरतलब है की लगभग चार साल में सोलर पैनल लगवाने की कीमत वसूल हो जाती है और ऊपर से आप बिजली बेच भी सकते हैं। वहीं सोलर रूफटॉप 25 साल की आयु का होता है। आपको बता दें कि लखनऊ में पहले पांच साल सोलर रूफटॉप की मेंटिनेंस फ्री होती हैं उसके बाद पांच साल के बाद आपको मेंटिनेंस चार्ज देना होता है लेकिन वो भी बेहद मामूली होता है। आपको बता दें कि सरकार की पहल है की अधिक से अधिक सौर्य ऊर्जा का उपयोग देश करें।

रूफ टॉप सोलर की लागत

सोलर पैनल और  रूफटॉप सौर योजना के लिए राज्य सरकार ने  राज्यों के अनुसार डिस्कॉम और सौर संयंत्र इनस्टॉल करने के लिए लागत अलग अलग निर्धारित की गई है । आवेदक को डीलर के निर्धारित मूल्य में राज्य सरकार  द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी  को घटाकर रूफटॉप सोलर संयंत्र की कीमत  चुकानी होगी। ज्यादा जानकारी  डिस्कॉम के ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है । डिस्कॉम के माध्यम से मंत्रालय द्वारा विक्रेताओं को सब्सिडी राशि प्रदान की जाएगी।

रूफ टॉप सोलर कैसे लगवाए और कैसे आवेदन करें

रूफटॉप सोलर संयंत्र लगवाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा । आपके राज्य के  डीलर्स को सरकार द्वारा सब्सिडी राशि उस डीलर के अकाउंट में चली जाएगी । अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते तो आप नजदीकी डिस्कॉम या बिजली कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं .

एमएनआरई के टोल फ्री नंबर 1800-180-3333  पर आप अपने सवाल साझा कर सकते हैं ।online वेबसाइट  https://solarrooftop.gov.in पर क्लिक कर आवेदन के साथ तमाम जानकारियां हासिल कर सकते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here