
लखनऊ 8 दिसंबर: दिसंबर में वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ के लिए तेजस एक्सप्रेस में अतिरिक्त फेरे संचालित करने का यात्रियों के पक्ष में बेहतरीन फैसला लिया है । तहत 8 और 9 दिसंबर को तेजस के अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जा रहे हैं। यही नहीं कुल 7 स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जायेगा। वहीं गोरखपुर से चलकर लखनऊ के रास्ते जाने वाली हैदराबाद स्पेशल ट्रेन में भी अतिरिक्त फेरे का संचालन किया जायेगा। जिससे कि ठंड में रेल से सफर कर रहे यात्रियों को आराम के साथ सुलभता मिल सके।
गाड़ी संख्या 82501 अप तथा गाड़ी संख्या 82502 डाउन लखनऊ न्यू दिल्ली दिल्ली तेजस एक्सप्रेस
भारतीय रेलवे की ओर से जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप 8 दिसंबर और 9 दिसंबर की तेजस के दो अतिरिक्त फिरों के लिए बुकिंग करा सकते हैं। यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट पर चलेगी।
गाड़ी संख्या 82501 आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से न्यू दिल्ली जाने वाली ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल गाजियाबाद होकर न्यू दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 6:10 पर खुलकर कानपुर सेंटर 7:15 पर पहुंचेगी उसके उपरांत यह ट्रेन 7:20 पर कानपुर सेंट्रल से खुलकर गाजियाबाद 11:45 पहुंचेगी। 2 मिनट के स्टॉपेज के उपरांत यह ट्रेन 11:47 पर खुलकर न्यू दिल्ली 12:25 पर पहुंचेगी।
आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस 82501 अप तथा 82502 डाउन का फेयर

तेजस एक्सप्रेस में एसी चेयर कार तथा एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सुविधा है। जहां पर आपको एसी चेयर कार के लिए ₹1475 तथा एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए ₹2321 खर्च करने पड़ेंगे।
गाड़ी संख्या जीरो 02576 अप/ 02575 डाउन गोरखपुर हैदराबाद गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे ने गोरखपुर से चलकर लखनऊ के रास्ते हैदराबाद पहुंचने के लिए गोरखपुर हैदराबाद स्पेशल ट्रेन संचालित किया है। जिसके चार फेरे चलाए जाएंगे ।वही इस ट्रेन का संचालन 12 दिसंबर 19 दिसंबर 26 दिसंबर और 2 जनवरी को किया जाएगा। गौरतलब है कि ट्रेन में सेकंड सेटिंग, स्लीपर क्लास, एसी थर्ड क्लास, एसी टू टायर उपलब्ध होंगे। दूसरी ओर गाड़ी संख्या 02575, हैदराबाद-लखनऊ-गोरखपुर स्पेशल डाउन ट्रेन 10 दिसंबर 17 दिसंबर 24 दिसंबर तथा 31 दिसंबर को हैदराबाद से चलकर लखनऊ के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी।
ट्रेन रूट

गोरखपुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन ,बाराबंकी , लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, झांसी, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्जरशाह, मंचीर्याल, पेडडापल्ली, काजिपेट, सिकंदराबाद, हैदराबाद डेकन। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8:30 पर चलकर लखनऊ दोपहर के 1:10 पर पहुंचकर 1:12 पर अपने गंतव्य हैदराबाद के लिए रवाना होगी।
इन ट्रेनों का भी संचालन

1,गाड़ी संख्या 01033/01034 पुणे-लखनऊ दरभंगा , संचालन के दिन सप्ताह में बुधवार और शुक्रवार
2,गाड़ी संख्या 02107 अप/ 02108 डाउन एलटीटी लखनऊ एक्सप्रेस , इस ट्रेन का संचालन सोमवार, बुधवार, शनिवार को किया जायेगा। वहीं डाउन ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा मंगलवार, गुरुवार और रविवार को होगी।
3,गाड़ी संख्या 02099/ 02100 पुणे लखनऊ पुणे एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार तथा डाउन ट्रेन का संचालन बुधवार को किया जायेगा।
4.गाड़ी संख्या 01115 अप और 01116 डाउन पुणे लखनऊ गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन गुरुवार और डाउन ट्रेन का संचालन शनिवार को किया जाएगा।
5.ट्रेन संख्या 02135/ 02136 पुणे लखनऊ बनारस एक्सप्रेस का संचालन सोमवार और डाउन ट्रेन का संचालन बुधवार को किया जायेगा।
6,ट्रेन संख्या 01407 अप तथा 01408 डाउन पुणे लखनऊ का संचालन सप्ताह में मंगलवार और डाउन ट्रेन का गुरुवार को किया जायेगा।









