खुशखबरी: महज 3.45 घंटे में तय होगा लखनऊ से दिल्ली का सफर! जल्द ग्रीन एक्सप्रेसवे का शिलान्यास

0
6622
views
Good News: The journey from Lucknow to Delhi will be decided in just 3.45 minutes! Soon the foundation stone of Green Expressway will be laid
खुशखबरी: महज 3.45 मिनट में तय होगा लखनऊ से दिल्ली का सफर! जल्द ग्रीन एक्सप्रेसवे का शिलान्यास Picture : प्रतीकात्मक

लखनऊ 24 दिसंबर: साल के अंत में लखनऊ वासियों को नए ग्रीन एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है ।जहां केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने इस ग्रीन एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने का ऐलान कर दिया है। सरकार के शानदार पहल के द्वारा प्रदेश की जनता को  गंगा एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सौगात मिली है। वहीं अब ग्रीन एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट की आगमन की घोषणा के बाद स्मार्ट सिटी लखनऊ के लोगों में काफी उत्साह में नजर आ रहें हैं । वहीँ सूत्रों की मानें तो इस एक्सप्रेस वे से लखनऊ से दिल्ली तक का सफर महज 3.45 मिनट से 4.30 घंटे में तय किया जा सकेगा ।

डासन में भरी नितिन गडकरी ने किया ऐलान

गौरतलब है की परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी डासन में ईस्टर्न फोरलेन एक्सप्रेस वे पर बनी इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम केंद्र के भवन का उद्घाटन करने पहुंचें थे जहां उन्होंने ग्रीन एक्सप्रेस वे की बात रखी। गौरतलब है की नितिन गडकरी ने बात साझा किया की यह परियोजना दो भाग में बांटी जाएगी ।

पहले चरण में लखनऊ से कानपुर में होगा निर्माण

गौरतलब है की परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के अनुसार पहले चरण में कानपुर और लखनऊ के बीच ग्रीन एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा इसके उपरांत दूसरे चरण में कानपुर से गाजियाबाद तक इस ग्रीन एक्सप्रेस वे को बढ़ाया जाएगा।

जगहों को चिन्हित कर एलिवेटेड मॉडल पर होगा कार्य

Good News: The journey from Lucknow to Delhi will be decided in just 3.45 minutes! Soon the foundation stone of Green Expressway will be laid
खुशखबरी: महज 3.45 मिनट में तय होगा लखनऊ से दिल्ली का सफर! जल्द ग्रीन एक्सप्रेसवे का शिलान्यास Picture : प्रतीकात्मक

एलिवेटेड रोड के माध्यम से शहरों को जोड़ा जायेगा वहीं बाईपास बनाकर सड़कों को एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा वहीं पिलर्स आदि का प्रयोग किया जायेगा। राजधानी लखनऊ का यह एक्सप्रेसवे विदेशों के एक्सप्रेस वे को टक्कर देता नजर आएगा।

सीसीटीवी के साथ चिकित्सा एवम ट्रांसपोर्ट सिस्टम मॉनिटरिंग से होगा लैस

गौरतलब है की हाई स्पीड ग्रीन एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी का जाल बिछाया जायेगा जिससे की ट्रांसपोर्ट को सुचारू रूप से देखा जा सके । इसके साथ ही हादसा या अनहोनी की स्तिथि में चिकित्सा केंद्र इस ग्रीन एक्सप्रेस वे पर इंस्टाल किए जायेगें।

10 दिनों में होगा शिलान्यास

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के अनुसार प्रथम चरण में लखनऊ से कानपुर ग्रीन एक्सप्रेसव का निर्माण किया जाएगा ।वहीं नितिन गडकरी जी के अनुसार 10 दिनों के अंदर है इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जाएगा।

लखनऊ से दिल्ली का सफर

खुशखबरी: महज 3.45 मिनट में तय होगा लखनऊ से दिल्ली का सफर! जल्द ग्रीन एक्सप्रेसवे का शिलान्यास Picture : प्रतीकात्मक

गौरतलब है कि मौजूदा स्थिति में लखनऊ से दिल्ली पहुंचने के लिए अगर आगरा एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करते हैं तो 531 पॉइंट 9 किलोमीटर 7 घंटे 30 मिनट में पूरे किए जाते हैं वही ग्रीन एक्सप्रेस वे आने के बाद सूत्रों के अनुसार यह दूरी महज 3 घंटे 45 मिनट से साडे 4 घंटे के अंतर्गत पूरी की जाएगी वही आपको बता दें कि यह ग्रीन एक्सप्रेसवे हाई स्पीड एक्सप्रेस वे होगा।

हवाई मार्ग को देगी ग्रीन एक्सप्रेस वे टक्कर

गौरतलब है यह किसी भी फ्लाइट को पकड़ने के लिए अमूमन वर्तमान स्थिति में 2 स 3 घंटे पहले हमें एयरपोर्ट पहुंचना पड़ता है। जहां एयरपोर्ट में आजकल काफी रश होता है। घर से निकलकर एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बैगेज सम्मिट एवं बोर्डिंग पास से लेते हुए सिक्योरिटी तक के बाद 2 से 3 घंटे  तक लग जाते हैं. सूत्रों के अनुसार वही ग्रीन एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह एक्सप्रेसवे हवाई मार्ग को टक्कर देगा। जहां अगर आप हवाई यात्रा के पूरे समय को निकालेंगे तो आप उस से जल्द सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंच पाएंगे।

उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाले राष्ट्र मार्ग

 कहाँ से कहाँ तक 
1 दिल्ली- मथुरा -आगरा- कानपूर -प्रयागराज -वाराणसी -कोलकाता : NH19
2 आगरा -ग्वालियर -इंदौर- नासिक -मुंबई : NH-44
3 लखनऊ -कानपूर -झांसी -शिवपुरी :NH-27
4 दिल्ली -बरेली- लखनऊ : NH9
5 लखनऊ -बस्ती -गोरखपुर : NH27
6 लखनऊ- सुल्तानपुर- जौनपुर- वाराणसी  NH31/24
7 आगरा- अलीगढ- चंदौसी -मुरादाबाद :NH509
8 कानपूर- छतरपुर- सागर NH34

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here