
लखनऊ 4 जनवरी : राजधानी लखनऊ में जहां अब इलेक्ट्रिक बसों का संचालन तेज गति से हो रहा है वहीं एक रूट पर पुराने सीएनजी बसों का संचालन और एक रूट पर नए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन तय रूट पर किया जा रहा है। वहीं आपको बता दें की अब लखनऊ सिटी रोडवेज जल्द ही कैशलेस होने जा रहा है। जहां यात्री क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड द्वारा बसों की टिकट का भुगतान कर पाएंगे ।
देखा गया है कि यात्रियों में एवं बस के परिचालक में छुट्टे पैसे को लेकर अक्सर नोकझोंक बनी रहती है। वही इस विवाद को खत्म करने के लिए ई टिकटिंग मशीन द्वारा कैशलेस भुगतान की व्यवस्था प्रारंभ जल्द ही लखनऊ शहर में कर दी जाएगी ।वहीं प्रारंभ में इसकी टेस्टिंग की जाएगी उसके बाद हर मानकों पर खरा उतरने के बाद इसे सक्रिय रुप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
पहले फेज में आई 2000 पीआईएस टिकटिंग मशीन

गौरतलब है की पहले ट्रायल फेज में कुल 2 हजार टकटिंग मशीन आई हैं। जिसके द्वारा टिकट को कैशलेस माध्यम से लिया जा सकेगा। यही नहीं परिचालक और यात्री के बीच फुटकर पैसे के निकझोक को भी विराम मिलेगा। यात्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट पूरा कर पाएंगे ।
डिजिटल इंडिया मिशन के तहत शुरू कार्य
डिजिटल इंडिया के तहत कैशलेस टिकटिंग प्रोजेक्ट को कार्यान्वित किया जा रहा है जिसके तहत कैशलेस भुगतान द्वारा परिवहन व्यवस्था को और चुस्त और दुरुस्त बनाया जाएगा। इस व्यवस्था के शुरू करने के साथ लोगों को जहां टिकट लेने में समय की बचत होगी वहीं उन्हें फुटकर पैसे में होने वाले वाद-विवाद से भी मुक्ति मिलेगी गौरतलब है। कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत कैशलेस ट्रांजैक्शन को अत्याधिक बनाने के लिए इस दिशा में कदम बढ़ाए जा रहा है वही पहले फेज में ट्रायल की प्रक्रिया होगी सफल होने के बाद इसे सुचारु रुप से चालू कर दिया जाएगा।
लखनऊ के हर डिपो में दिए जाएंगे कैशलैस ट्रांजैक्शन मशीन
आपको बता दें कि लखनऊ के आलमबाग कैसरबाग चारबाग आवाज गोमती नगर बस डिपो में रोडवेज बसों में कैशलेस भुगतान के लिए मशीनों का आवंटित किया जाएगा जहां पहले दौर में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी वही कैशलेस भुगतान की व्यवस्था परिवहन निगम प्रशासन लागू करेगा ट्रायल के बाद यह देखा जाएगा किया प्रणाली कितनी सफल रही है।









