
लखनऊ 5 दिसंबर: राजधानी लखनऊ से बड़ी ही अच्छी खबर आ रही है, जहां सिटी ट्रांसपोर्ट ने एक खास वर्ग के लोगों को बड़ी जबरदस्त सौगात देते हुए मिसाल कायम की है। जहां राजधानी लखनऊ में चल रहे 49 इलेक्ट्रिक बसों में निःशुल्क यात्रा करने का आदेश दिया जा चुका है। वहीं इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी गई हैं। जिसके बाद लोगों में खुशी के माहौल के साथ प्रशासन को धन्यवाद भी दिया है। आगे बात करते हैं आखिर किस वर्ग को लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट ने निःशुल्क यात्रा कर्ण करने की छूट दी है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
लखनऊ में दिव्यंगों के लिए निःशुल्क हुआ लखनऊ में इलेक्ट्रिक बस
गौरतलब है की राजधानी लखनऊ में अब सिटी ट्रांसपोर्ट ने निर्णय लिया है की अब लखनऊ में दिव्यांगो के लिए विशेष सेवा प्रदान करते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक बसों की निःशुल्क सेवा प्रदान की जाए। जिसकी आपचारिक घोषणा सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक निदेशक श्री पल्लव बोस जी ने दे दिया है। जिसके उपरांत किसी भी दिव्यांगों से इलेक्ट्रिक बसों में किराया नहीं वसूला जाएगा। वहीं आपको बता दें की पहले वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में दिव्यांगो के लिए निःशुल्क सेवा उपलब्ध नहीं थी। जिसके लिए पहले इन्हें किराया चुकाना पड़ता था।
इस वजह से किया गया निःशुल्क

गौरतलब है की पीपीपी मॉडल पर चल रहे राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों का किराया सरकार के आदेश के बाद सीएनजी के ही बराबर रखा गया है। वहीं टकराव की स्तिथि पैदा ना हो इसलिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के रूट को पहले ही चिन्हित कर अलग अलग कर दिया है वहीं शहरों के साथ लखनऊ के ग्रामीण इलाकों को भी इलेक्ट्रिक बसों से जोड़ा जा रहा हैं। दोनो का किराया सामान्य तौर पर बराबर है इसलिए यह संयुक्त तौर पर निर्णय लिया गया की दिव्यांग जनों से इलेक्ट्रिक बसों में किराया ना लिया जाए।
निशुल्क यात्रा करने के लिए दिखाना होगा प्रमाणप्रत्र
गौरतलब है की इस सेवा का कोई नाजायज तौर पर फायदा ना उठा पाए इसलिए लिए इलेक्ट्रिक बस में प्रवेश पाने के साथ ही परिचालक को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिखाना होगा। वहीं यूआईडी दिखाकर भी दिव्यांग निःशुल्क यात्रा कर पाएंगे।
शारीरिक विकलांग अधिनियम 1995

गौरतलब है की सरकार द्वारा पारित अधिनियम 1995 के अनुसार कुष्ठ रोगी, बधिर और मूक, मानसिक तौर पर अस्वास्थ्य, पाँव या हाथ या दोनों ना होना, दृष्टिहीन को दिव्यांग श्रेणी में रखा गया है । वहीँ इन सभी लोगों को निःशुल्क यात्रा की सौगात दी गई है ।









