खुशखबरी:अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लखनऊ से गाजीपुर का सफर 10 घंटे नहीं बल्कि महज 4.30 घंटे में तय, इन 7 जिलों को हुआ सर्वाधिक फायदा

0
921
views
Good news: Now the journey from Lucknow to Ghazipur by Purvanchal Expressway is fixed in just 4.30 hours, these 7 districts have benefited the most
खुशखबरी:अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लखनऊ से गाजीपुर का सफर महज 4.30 घंटे में तय, इन 7 जिलों को हुआ सर्वाधिक फायदा PC: twitter/via

लखनऊ 8 दिसंबर: उत्तरप्रदेश की ड्रीम प्रोजेफ्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का हाल में ही भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेस वे ने विकास के द्वार खोल दिया है। जहां इस परियोजना के साथ ही विकास की राह पर यूपी बड़ी ही तेज गति से चल रहा हैं। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से ना केवल लखनऊ और गाजीपुर का सफर आसान हुआ है बल्कि कई जिलों को इस परियोजना का लाभ मिला है और विकास ने रफ्तार पकड़ी है। जहां पहले लखनऊ से गाजीपुर पहुंचने में 11 घंटे लगते थे वहीं अब महज 4.30 घंटे में ही लखनऊ से गाजीपुर पहुंचा जा रहा है।

इन जिलों को मिला पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सर्वाधिक फायदा

खुशखबरी:अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लखनऊ से गाजीपुर का सफर महज 4.30 घंटे में तय, इन 7 जिलों को हुआ सर्वाधिक फायदा PC/twitter-via

आपको जैसा की पता है की पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 340.8 किलोमीटर लंबी है। जहां 6 लेन की सुविधा इस एक्सप्रेस वे पर उपलब्ध हैं। वहीं यह एक्सप्रेस वे जिन जनपदों से होकर गुजर रहीं हैं उन्हें काफी फायदा हो रहा है। जहां जनसेवा एक्सप्रेस वे से लखनऊ बाराबंकी फैजाबाद अंबेडकरनगर अमेठी सुल्तानपुर आजमगढ़ मऊ गाजीपुर सर्वाधिक फायदा हो रहा है जहां विकास को नई रफ्तार मिली है वही औद्योगिकरण का विकास हो रहा है।

लड़ाकू विमान उतरने के लिए भी रनवे

गौरतलब है की इंडस्ट्रेलिया कॉरिडोर के साथ सुरक्षा कॉरिडोर के तहत भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का विकास किया गया हैं। जहां सुल्तानपुर में लड़ाकू विमान को उतरने के लिए भी हवाई पट्टी तैयार की गई है। जहां एयर ट्रिप पर बड़े जगह और विमान को आपातकालीन स्तिथि में उतारा जा सकेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 18 फ्लाईओवर और 7 पुल का भी निर्माण सरकार ने किया हैं। हर मानकों का रिसर्च के बाद ध्यान रखा गया है।

30000+ से अधिक वाहन एक दिन में गुजाने की संभावना

गौरतलब है की पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से करीब एक दिन में तीस हजार से अधिक वाहन परिचालन करेगें यहीं नहीं सुरक्षा मानकों का ध्यान रहते हुए इस एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस सेवा के साथ पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग करती नजर आएगी। इस एक्सप्रेस वे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आप अपने वाहन को चला सकते हैं। इसके ऊपर होने पर हाई पिक्सल कैमरे से आपका चालान भी कट सकता है इसलिए गति सीमा का पालन करें।

विधानसभा चुनाव से पहले सौगात

अगले वर्ष फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोकार्पण और शिलान्यास के साथ उद्घाटन का दौर जारी है जिसके तहत ठीक साल खत्म होने से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का तौफा योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश वासियों को दे दिया है। आपको बता दें की यह एक्सप्रेस-वे वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here