खुशखबरी अब लखनऊ में गाड़ी उठाने वाले क्रेन नहीं कर पाएंगे अपनी मनमानी आपकी गाड़ी को नो पार्किंग से उठाने के पहले उन्हें करने होंगे यह दो काम

0
478
views
lucknow transport rule towing
लखनऊ वासियों के लिए प्रशासन बेहद सजग है ।उसका एक और उदाहरण उन्होंने दिया है, जहां अब मनमाने तरीके से गाड़ी उठाने वाले क्रेन एवं उसके कर्मचारी आपकी गाड़ी को नो पार्किंग एरिया से नहीं उठा पाएंगे।
गौरतलब है कि कई जगहों से इन समस्याओं से लखनऊ वासियों को राहत देने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी नीति तय की है ।जहां अब वह क्रेन प्रभारी और चालकों को बड़े निर्देश दिए गए हैं। जिसके अंतर्गत नियम बनाये गए हैं । जिसकी घोषणा  कर दी गई है ।

कोई भी क्रेन आपकी गाड़ी उठाने से पहले 5 मिनट तक उसकी अनाउंसमेंट करेगा ।अगर आपकी गाड़ी नो पार्किंग में है और अगर क्रेन आपकी गाड़ी को उठाने जा रहा है तो उससे पहले वह आपकी गाड़ी के नंबर की घोषणा 5 मिनट तक करेगा अगर गाड़ी के चालक या उसके स्वामी नहीं आते हैं तभी वह गाड़ी को उठाकर पुलिस स्टेशन या निर्धारित जगह पर ले कर जा सकती है ।
यही नहीं प्रशासन ने यह भी नीति तय की है कि गाड़ी की वीडियोग्राफी आपको करनी होगी ।कई बार ऐसा भी देखा गया है कि गाड़ी में स्क्रैच या खरोच आने की वजह से गाड़ी के स्वामी को काफी मोटा पैसा भरना पड़ा है ।इन्हीं सब चीजों को देखते हुए प्रशासन ने वीडियोग्राफी का भी फैसला किया है ।
एडीसीपी ट्रैफिक श्रवण सिंह ने यह निर्देश दिए हैं श्रवण सिंह ने पहले भाइयों के साथ बैठक की बैठक में मूल रूप से अलीगंज गोमती नगर महानगर भूतनाथ गाजीपुर सहारागंज हजरतगंज कैसरबाग पॉलिटेक्निक के प्रभारी मौजूद रहे।
यातायात पुलिस कमिश्नर ने लखनऊ के लिए हेल्पलाइन भी जारी किया है नंबर है 6389 304 242 दूसरा नंबर है 6389 304 141।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here