खुशखबरी: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एलडीए बनाने जा रहा है 5 km लंबा 35+ साल टिकने वाला सड़क, जानिए क्या होंगी खूबियां

0
2214
views
Good news: LDA is going to build 5 km long road to last 35+ years in Lucknow's Transport Nagar, know what will be the features
खुशखबरी: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एलडीए बनाने जा रहा है 5 km लंबा 35+ साल टिकने वाला सड़क, जानिए क्या होंगी खूबियां

लखनऊ 12 दिसंबर : राजधानी लखनऊ में गड्ढा मुक्ति का कार्य तेजी से जारी है जिसके तहत राजधानी के 400 से अधिक सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान में प्रशासन ने कामयाबी हासिल की है ।वहीं अब यह दिक्कत बार बार ना आए इसलिए उन्नत तकनीक से एलडीए अब ट्रांसपोर्ट नगर के मेन रोड को संवारने जा रही है। जहां यह रोड एक्सप्रेस वे के बनने वाले तकनीक से बनाए जाएंगे। आपको बता दें की यमुना एक्सप्रेस वे , आगरा एक्सप्रेस में लगने वाली तकनीक का प्रयोग लखनऊ विकास प्राधिकरण करने अब जा रही है। इसके उपरांत रोड की आयु में 20 गुना इजाफा के साथ मजबूत और टिकाऊ होगा यही नहीं सड़क 35 से अधिक वर्ष तक ठीक रहेगी।

सीआरआरआई तकनीक का होगा प्रयोग

सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर में बनने जा रही सड़क पहले कभी भी लखनऊ में नहीं बनी जहां यह सीआरआरआई तकनीक द्वारा बनाई जाएगी इसके साथ ही आपको बता दें की इस रोड में 40एम कंक्रीट का इस्तेमाल एलडीए करेगी जिससे की रोड में गड्ढा आदि की समस्या ना आए और भारी वाहन का भार बारिश आदि मौसम में यह रोड झेल पाए। इसके साथ ही अच्छी क्वालिटी के सीमेंट का प्रयोग किया जायेगा।

ये होंगी सड़क की खूबियां

खुशखबरी: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एलडीए बनाने जा रहा है 5 km लंबा 35+ साल टिकने वाला सड़क, जानिए क्या होंगी खूबियां Lucknow news 24

आपको बता दें की रोड को बनाने में सामान्य तौर से बनने वाली रोड से लगभग 2 गुणा अधिक का खर्च आएगा जिससे की रोड की आयु में वृद्धि होगी।

सड़क का निर्माण एक्सप्रेस वे के तर्ज पर किया जाएगा जिससे की वाहन के टायर में दिक्कत ना सा पाए।

सड़क को आने लोड के आधार पर बनाया जाएगा।

लगभग 7+ करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर का ट्रांसपोर्ट नगर के रोड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही क्वालिटी का ध्यान रखा जाएगा।

सड़क पर पूर्व में चल रहे भारी वाहन लोड के साथ मौसम के अनुरूप रोड का निर्माण होगा।

सड़क भारी बारिश से खराब ना हो इसके लिए डोवेल तकनीक का प्रयोग किया जायेगा।

राजाजीपुरम का सी ब्लॉक का रोड पुनः बनना शुरू

गौरतलब है की राजाजीपुरम के सी ब्लॉक में निर्मित सड़कों में बनने के साथ ही गड्ढे और टूटने की समस्या आ लगी। इसके उपरांत लोगों की शिकायत पर संयुक्ता भाटिया ने कदम उठाते हुए सड़क के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाएं जाने के लिए पुनः लोगों को लगाया और कार्य बढ़ाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here