खुशखबरी: नए साल में 47 Cr की लागत से चमकेगा चारबाग बस स्टेशन, होगा इन 23 सुविधाओं से लैस

0
4070
views
Charbagh bus station will shine on New Year at a cost of 47 Cr
खुशखबरी: नए साल पर 47 Cr की लागत से चमकेगा चारबाग बस स्टेशन, होगा इन 23 सुविधाओं से लैस Picture:Lucknow News 24

लखनऊ 30 दिसंबर: नए वर्ष में लखनऊ वासियों को चारबाग बस स्टेशन का नया रूप देखने मिलेगा जिसकी उम्मीद कई वर्षों से लखनऊ वासी करते नजर आ रहे थे। जहां चारबाग बस स्टेशन (Charbagh bus terminal) का विकास यूपीएसआरटीसी करेगी। चारबाग बस टर्मिनल परिसर के साथ सह वाणिज्य परिसर का विकास और प्रबंधन का पूरा कार्य भार भी उत्तरप्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) करेगी .

पीपीपी मॉडल पर होगा चारबाग का विकास

गौरतलब है की उत्तरप्रदेश राज्य सकड़ परिवहन निगम UPSRTC द्वारा सार्वजनिक निजी भागीदारी द्वारा पीपीपी मॉडल (PPP Model) के तहत चारबाग बस टर्मिनल का विकास किया जायेगा। टर्मिनल के प्रवेश द्वार के अंदर से लेकर कमर्शियल प्रतिष्ठान के साथ चारबाग स्टेशन का विकास किया जायेगा।

23 सुविधाओं से होगा लैस

खुशखबरी: नए साल में 47 Cr की लागत से चमकेगा चारबाग बस स्टेशन, होगा इन 23 सुविधाओं से लैस ।Picture : Lucknow News 24

1.चारबाग बस टर्मिनल (Charbagh Bus terminal)   के विकास का प्रमुख उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक बस संचालन की सुविधा प्रदान करना होगा।

2) 24 घंटे साफ पानी की सप्लाई चारबाग बस टर्मिनल पर की जायेगी।

3) नए टॉयलेट का निर्माण करवाया जायेगा। 24 घंटे टॉयलेट यात्रियों के लिए खुले होंगे। कोई ताला नहीं लगाएगा।

4) खाने पीने के लिए ब्रांड के आउटलेट्स चारबाग के बस टर्मिनल पर खोले जाएंगे और यह सेवा 24*7 खुली रहेगी।

5) यात्रियों के लिए वेटिंग हाल के साथ रेस्ट रूम और कैंटीन किचन का भी निर्माण होगा।

6) पुरे साल यात्रियों के लिए वेटिंग हाल खुले होंगे।

7) 24 घंटे बिजली की आपूर्ति चारबाग बस टर्मिनल पर किया जायेगा।

8) सामान रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था भी बनाई जाएगी।

9) बिजली जाने की स्तिथि में जेनरेटर की वस्वस्था पहले से होगी।

10) चारबाग बस टर्मिनल पर मेंटेनेंस ऑफिस सुबह के 8 बजे से लेकर रात्रि के 8 बजे तक खुलेगा। जिससे की बस टर्मिनल का रख रखाव और ऑपरेशन का कार्य सुचारू चल सके।

11) वेटिंग रूम के लिए भी लोगों की नियुक्ति की जायेगी जिससे की वेटिंग रूम की ववस्था सुचारू के साथ पूरे वर्ष चल सके।

12) चारबाग बस टर्मिनल के बिल्डिंग में दरार, बाउंड्री वाल में टूट फूट फ्लोरिंग में टूट फूट, को रिपेयर किया जायेगा।

13) चारबाग बस स्टेशन पर बनने वाले भवन को गो ग्रीन टेक्नोलॉजी के तहत विकसित किए जायेगा।

14) नया सिक्योरिटी चेक प्वाइंट टर्मिनल के बाहर बनाया जाएगा।

15) यात्रियों के सुरक्षा के लिए क्लोज़ सर्किट सर्वेलियंस सिस्टम इंस्टाल किया जायेगा। जिसके लिए सिक्योरिटी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

16) चारबाग बस टर्मिनल के एंट्री गेट और एग्जिट गेट पर सिक्योरिटी कैमरा फिट किए जायेगे और कंट्रोल रुम से जोड़ा जायेगा।

17) चारबाग बस टर्मिनल के पब्लिक एंट्री गेट पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर के साथ हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का प्रयोग किया जायेगा।

18) पुलिस डिपार्टमेंट के एक महिला और एक पुरुष कर्मी आर्म के साथ आठ आठ घंटों की शिफ्ट करेगें।

19) एक्सरे बैगेज सिस्टम को चारबाग बाग बस स्टेशन पर लगाया जाएगा। जिसमें यात्री समान को चेक करवाके ही अंदर प्रवेश पा सकें ।

20) चारबाग बस टर्मिनल में बेसमेंट पार्किंग बनाई जाएगी।

21) नियोन साइन बोर्ड के साथ यात्रियों के लिया एलईडी स्क्रीन भी चारबाग बस टर्मिनल पर लगाए जायेगें ।

22) चारबाग के पार्किंग एरिया को दुरुस्त किया जायेगा जहां सालों पर प्राइवेट और आईपीटी वाहनों  लिए पार्किंग खुली रहेगी।

23) सुविधा की दृष्टिकोण से चारबाग बस टर्मिनल से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, वाणिज्य स्थानों तक पहुंच प्रदान करेगा। जहां कमर्शियल शॉप से यात्री अपने मन पसंदीदा सामान को भी खरीद पाएंगे एवं लखनऊ से जुड़ी यादों को भी सहयोग कर अपने गंतव्य तक ले जा पाएंगे।

चारबाग बस टर्मिनल के कुल 6784 स्क्वायर मीटर का होना है विकास

खुशखबरी: नए साल में 47 Cr की लागत से चमकेगा चारबाग बस स्टेशन, होगा इन 23 सुविधाओं से लैस picture:Lucknow News 24

गौरतलब है की चारबाग के 6784 स्क्वायर मीटर का विस्तार विकास के तहत किया जायेगा। जिसमें की 30 फीसदी ग्राउंड को कवर किया जायेगा। वहीं फ्लोर एरिया का अनुपात मौजूदा चारबाग बस टर्मिनल पर 2:5 का है।

चारबाग बस स्टेशन की भौगोलिक स्तिथि

गौरतलब है की चारबाग स्टेशन से निकलने के साथ ही रोड क्रॉस करने के साथ ही बेहतरीन कनेक्टिवी के साथ आपको चारबाग बस टर्मिनल मिल जाता है ।वहीं चारबाग बस स्टेशन से एनएच25 जुड़ा हुआ है इसके साथ ही कानपुर के लिए सीधी रोड गई हुई है। वहीं मेट्रो स्टेशन से भी शानदार कनेक्टिविटी चारबाग बस टर्मिनल को मिली हुई है। देखना दिलचस्प होगा की उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट‌ कॉरपोरेशन यूपीएसआरटीसी किस तरह से चारबाग बस टर्मिनल का विकास करती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here