
लखनऊ 28 अक्टूबर: आज 28 अक्टूबर से लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर के निकट झूलेलाल वाटिका में दीपावली महोत्सव का आरंभ किया जाएगा । जहां योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से दिवाली महोत्सव का आयोजन शुरू किया जाएगा। जहां आगे बात करते हैं 28 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर 2021 के कार्यक्रमों की जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

28 नवंबर 2021, गोमती जी की आरती , लेजर शो के साथ फूलों की होली होगी ।
29 नवंबर 2021: राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल की कॉमेडी नाइट का आयोजन किया जायेगा ।
30 अक्टूबर 2021: पद्मश्री से सम्मानित कैलाश खेर द्वारा स्पिरिचुअल नाइट का आयोजन किया जायेगा।
1 नवंबर 2021: लोकगीत संध्या का आयोजन पद्मश्री से सम्मानित मालिनी अवस्थी जी के द्वारा किया जायेगा
2 नवंबर 2021 को कवि सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा।
3 नवंबर 2021 को एक लाख गोमय दीपक का जलाया जायेगा
झूलेलाल वाटिका में क्या होगा आकर्षण

उत्तरप्रदेश में विगत 4.5 सालों में सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है । जहां पार्क के हर कोने पर आपको मोदी और योगी के बैनर मिलेगे । प्रदेश में क्या क्या विकास के कार्य हुए हैं सभी चीजों को अंकित किया गाया है। आपको एक साथ सभी विकास के कार्य पढ़ने झूलेलाल वाटिका में मिल जायेगा।

दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडिक्ट के स्टॉल के भंडार आपको झूलेलाल पार्क में देखने मिलेगा
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

फूड कोर्ट , फन जोन और सेल्फी प्वाइंट विथ ग्रेट लीडर्स

लकड़ी से बने वस्तुओं के प्रेमी हैं तो यह मेला आपको जरूर आकर्षित करेगी जहाँ लड़कियों से निर्मित यह अलग अलग वस्तुओं से आप अपने घर के सजावटों को और बढ़ा सकते हैं ।

झूलेलाल वाटिका में सोलर वस्त्र के द्वारा मास्क का स्टाल लगाया गया है । गौरतलब है की लोगों को जागरूक के साथ अगर कोई मास्क लेकर अगर नहीं आता है या भूल गए हैं तो झूलेलाल वाटिका में तो इस स्टाल से आप मास्क खरीद सकते हैं ।

झूलेलाल वाटिका में कई स्टाल लगाए गए हैं जहाँ से आप अलग अलग किस्मों के सामान अपने घर के सज्जा के लिए खरीद सकते हैं ।

बेहतरीन हाथों से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी झूलेलाल वाटिका में दीपावली के उत्सव में लगाई गई है जहाँ स्वरोजगार के तहत कई स्टाल पंडाल में उपलब्ध हैं ।

कामयाबी समूह द्वारा बनाये गए उत्पादों को भी झूलेलाल वाटिका में आप खरीद सकते हैं । दीपावली के शुभ अवसर पर आप यहाँ से ली गई वस्तुओं से घर की रौनक बढ़ा सकते हैं ।

वेलडन समूह द्वारा बनाये गए सामान आप इस दीपावली महोत्सव से खरीद सकते हैं । जहाँ दिया ये लेकर कई अच्छे यतीम आपको इस स्टाल पर मिल जायेगें ।

अगर आप इत्र के मुरीद हैं तो आप झूलेलाल वाटिका के इजहारसन परफ्यूम से मन पसंदीदा खुशबु की बोतल ले सकते हैं । जहाँ आपको कई अच्छी रेंज की परफ्यूम मिल जाएगी ।

हाथों से निर्मित गई हेंडीक्राफ्ट यतीम आपको इस झूलेलाल पार्क में खरीदने मिल जायेगें । कपड़ो से लेकर स्क्रफ, चादर आदि आपको स्टाल पर उपलब्ध मिल जायेगें ।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत धूप बत्ती महिलाओं द्वारा निर्मित अलग अलग फ्लेवर की अगरबत्तियां आप खरीद सकते हैं ।

डिजिटल क्रांति के माध्यम से स्वरोजगार मुहीम उपलब्ध करने वाली मित्र सेवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की भी स्टाल आपको झूलेलाल वाटिका में उपलब्ध मिल जाएगी ।

झूलेलाल पार्क में कण्ट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है कुछ पूछने या बच्चे की गुमसुदगी के लिए आप यहाँ संपर्क कर सकते हैं ।

अगर आप चाय के शौक़ीन हैं तो स्पेशल तंदूर चाय आपका इंतज़ार झूलेलाल वाटिका में कर रही है। आप इसे जरूर ट्राय करें ।









