लखनऊ 18 अगस्त : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ट्रेन से घर आने वाले यात्री को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई आदि से आने वाली ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी है। वहीं आरएसी भी नहीं मिल रही है।
वही लोगों को अब बसों का सहारा है गौरतलब है कि रेलवे के अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को मोहर्रम और रविवार को रक्षाबंधन पड़ने की वजह से शनिवार की छुट्टी लेकर लोग घर जाने की तैयारी में है इसीलिए ट्रेन में काफी भीड़ हो गई है.
20 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगी अतिरिक्त बसें
गौरतलब है कि यूपी रोडवेज ने रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन करने की तैयारी कर ली है ।
इसी के तहत 20 से 24 अगस्त तक 28 लग्जरी वोल्वो स्कैनिया बस, 110 जनरथ बस, 17 पिंक बस की सेवाएं ली जाएंगी ।वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव पोस्ट के अनुसार 549 रोडवेज की और लगभग 509 अनुबंधित बसों का संचालन 20 से 24 अगस्त के बीच किया जाएगा।
जिससे यात्रियों को रक्षाबंधन में कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ।वहीं ट्रेनों की बात की जाए तो आईआरसीटीसी की साइट पर आ कर चेक करेंगे तो ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है वही आरएसी भी नहीं मिल रहा है।
इन ट्रेनों में सीट खाली
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अगर आप अपने घर आना चाह रहे हैं तो ट्रेन नंबर 2003/ 2004 लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन में दोनों देशों से हर श्रेणी में 25 सीट लगभग खाली हैं।
(खबर लिखे जाने तक 25 सीटें खाली थी)
वहीं दूसरी ओर लखनऊ नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस 82501/502 रक्षाबंधन के दौरान उसमें में सीट खाली है। गौरतलब है कि तेजस एक्सप्रेस की बुकिंग केवल ऑनलाइन होती है इसलिए यात्री काउंटर पर ना जाएं बल्कि खुद ऑनलाइन बुकिंग करवाएं।
रक्षाबंधन की हफ्ते में कैसा रहेगा ट्रेन का हाल
- ट्रेन नंबर 02429 लखनऊ नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस में 18 अगस्त छोड़कर 21 अगस्त तक वेटिंग है
- आईआरसीटीसी पर ट्रेन नंबर 042493 जमुना में 27 अगस्त तक वेटिंग यहां पर आप कोई भी आरएसी नहीं मिल रही है।
- ट्रेन नंबर 2595 लखनऊ आनंद विहार 20 अगस्त को खाली है लेकिन 23 अगस्त तक वेटिंग है खबर लिखे जाने तक वेटिंग 20 हो चुकी है।
- ट्रेन नंबर 02419 गोमती एक्सप्रेस में 23 तारीख तक की सीटों में 190 वेटिंग है।










