लखनऊ : 30 जुलाई की रात बारहबिरवा चौराहे पर कैब चालक की पिटाई का मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा ।जहां थप्पड़ बाज प्रियदर्शनी नारायण अब सुलह करने के लिए हर हथकंडे आज़माती नज़र आ रहीं है। पीड़ित कैब ड्राइवर पर 21 थप्पड़ जड़कर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाली युवती की नींद अब हराम हो गयी है ।
चार्ज शीट पर आरोप
युवती ने कैब ड्राइवर को धमकाया इसके साथ ही मोबाइल फोन और कार का साइड मिरर भी तोड़ दिया ।गौरतलब है कि इस में विवेचना के दौरान यह तीन चीजों का जिक्र चार्ज शीट में किया है ।कृष्णा नगर पुलिस थाने में आरोपी पत्र दाखिल करने की कार्रवाई में पूरी कर चार्ज सीट महज़ 18 दिन में दायर कर दिया है।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रदर्शनी के विरुद्ध मारपीट, धमकी, गाली गलौज तोड़फोड़ की धारों में चार्जशीट दायर किए ।वहीं लूटपाट की धारा को हटा दिया गया है ।जहां के पीड़ित का यह भी आरोप है कि पुलिस ने लूटपाट की धारा हटाकर केस को हल्का कर दिया है। वहीं पुलिस का मानना है कि कोई भी ऐसे साक्ष्य नहीं मिले जिससे यह पता लगाया जा सके कि युवती ने लूटपाट करने की कोशिश की थी। हां यह जरूर है कि उन्होंने चालक को धमकाया । लूट का आरोप निराधार लगा, जिसकी वजह से उसे हटा दिया गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिया गया है।
बहन बनने के लायक नहीं थप्पड़बाज युवती
पत्रकार से संवाद करते हुए प्रदर्शनी नारायण ने यह भी कहा है कि सुलह चाहती हैं ।लेकिन अगर कैब ड्राइवर नहीं करना चाहता है तो वह केस हार जाएगा यह पक्का है प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि वह उनका और कोर्ट का समय जाया ना करें ।इसमें सभी की बेहतरी है ।वही गौरतलब है कि लेटेस्ट सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि रक्षा बंधन को देखते हुए कुछ पत्रकारों ने कैब ड्राइवर से प्रश्न किया कि आप उन्हें अपनी बहन माने और यह केस वापस ले लें।कैब ड्राइवर ने कहा की वह बहन बनने के योग्य नहीं है ।जो हरकत की है वह कभी क्षमा करने योग्य नहीं है ।अतः वह इस केस को कोर्ट में जरूर ले जाएंगे एवं न्याय की गुहार अदालत से जरूर करेंगे। सहादत अली का यह भी कहना है की युवती को अपनी गलती का अभी भी एहसास नहीं है।
आपको बता दें कि ट्विटर पर टेंट हुआ था रेस्ट लखनऊ घर जा चंद घंटों में 200000 से अधिक लोगों ने इसे ट्वीट किया था इसके बाद पुलिस पर प्रेशर बनने के बाद इसका संज्ञान पुलिस अधीक्षक ने लिया एवं आगे की कार्यवाही में 18 दिनों में चार्जशीट दाखिल कर मामले को अब कोर्ट में भेज दिया है।
कैब ड्राइवर को हर जगह से मिल रही है सपोर्ट जान के सपोर्ट में कई नामी-गिरामी हस्तियां शामिल है ।जिसमें जय भानूशाली, गौहर खान ,राखी सावंत जैसे दिग्गज कलाकार में भी सहादत अली का साथ देते हुए कहा है कि जो भी वह बेहद निंदनीय है, एवं युवती को ऐसा कतई नहीं करना चाहिए। कानून सभी के लिए बराबर है बम कानून को हाथ में उठाना दंडनीय अपराध है लड़की को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।










