धूल खा रहीं हैं मानक नगर, बादशाह नगर व गोमती नगर रेलवे स्टेशन की ATVM आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, यात्रियों को हो रहा नुकसान

0
650
views
धूल खा रहीं हैं मानक नगर, बादशाह नगर व गोमती नगर रेलवे स्टेशन की ATVM आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन picture: Lucknow News 24

लखनऊ 27 अक्टूबर : ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए वरदान है। जहां स्मार्ट कार्ड से 150 किलोमीटर या उनके कम दूरी के टिकटों पर 3 प्रतिशत का बोनस यात्रियों को मिलता है। लेकिन आटोमेटिक वेंडिंग मशीन बंद पड़े हैं और धूल खा रहें हैं । हाल एक स्टेशन का नहीं है गोमती नगर, बादशाहनगर, मानक नगर स्टेशन का हाल एक ही है। लोगों के लिए ATVM मशीन बंद हैं और उसपर कोई भी नोटिस का आदेश नहीं लगा हैं की कब वह ठीक होंगे या काम करना इनपर शुरू होगा।

ATVM ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन उपयोग करने के अनुदेश पढ़ें

धूल खा रहीं हैं मानक नगर, बादशाह नगर व गोमती नगर रेलवे स्टेशन की ATVM आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन picture : Lucknow News 24

भीड़, लाइन से बचने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एटीवीएम की मशीन वरदान है लेकिन लखनऊ न्यूज 24 की पड़ताल के बाद यह मशीन बादशाह नगर, गोमती नगर और मानक नगर में यह काम नहीं कर रही है।

ATVM जिसे ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन कहते हैं उसे स्मार्ट कार्ड बुकिंग काउंटर से 100,200,500,9500 देकर जारी कर सकते हैं। स्मार्ट कार्ड की सिक्योरिटी राशि 50 रुपये जमा करवाना होता है और कम से कम 20 रुपये का रिचार्ज स्मार्ट कार्ड से करवाना अनिवार्य होता है ।

स्मार्ट कार्ड से प्लेटफॉर्म टिकट के साथ ही साथ अनरिजर्व टिकट प्राप्त किया जा सकता है। वहीं एटीवीम से जारी टिकट का निरस्तीकरण बुकिंग काउंटर से करवाया जा सकता है। स्मार्ट कार्ड टिकट बुकिंग काउंटर से जारी कराया जा सकता है। जहां ATVM से सीधे टिकट प्रिंट भी होकर निकल जाता है।

बंद पड़े हैं ATVM मशीन

लखनऊ न्यूज 24 टीम की पड़ताल से पता चला की मानकनगर स्टेशन, गोमती नगर स्टेशन के साथ बादशाह नगर स्टेशन इन तीनों स्टेशन पर यह मशीन इंस्टाल तो है लेकिन कार्य नहीं कर रहीं। जिससे यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जहां स्टेशन पर बाकी सभी सुविधाएं उच्चकोटी की है। लेकिन आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन काम नहीं कर रहीं।

प्रवेश द्वार पर ही ATVM ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन है इंस्टाल

धूल खा रहीं हैं मानक नगर, बादशाह नगर व गोमती नगर रेलवे स्टेशन की ATVM आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन Picture: Lucknow News 24

गौरतलब है की बादशाह नगर , गोमती नगर स्टेशन के साथ मानक नगर स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ही यह मशीन इंस्टाल किया गया है। जहां मानक नगर में 2, गोमती नगर में 1 तथा बादशाह नगर में 2 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन कार्य नहीं कर रहें हैं। यह कब ठीक होगी, कब कार्य करेगी यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन आटोमेटिक टिकट वेंडिन मशीन के ठीक ना होने से कई ऐसे यात्री भी हैं जो 3 प्रतिशत का टिकट पर बोनस पाते थे वो अब इस सुविधा से वंचित हैं।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here