उत्तर प्रदेश को एक और अत्याधुनिक एयरपोर्ट की सौगात, जानिए खूबियां, यूपी के नाम होगा यह रिकॉर्ड

0
573
views
उत्तर प्रदेश को एक और अत्याधुनिक एयरपोर्ट की सौगात, जानिए खूबियां, यूपी के नाम होगा यह रिकॉर्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास के मिशन पर सक्रियता के साथ चल रही है । जहाँ विकास के तीन स्तम्भ  रोड, रेल एवं एयर कनेक्टिविटी को लेकर कई योजनाएं प्रारंभ कर चुकी हैं। वहीं कुछ योजनाएं अपने अंतिम चरण में भी है ।उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने योगी सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। सीएम योगी की अगुवाई में कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड को भी अत्याधुनिक एयरपोर्ट की सौगात दे दी गई है । जिसके तहत बुंदेलखंड के ललितपुर में एक अत्याधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण कराया जाएगा जिसे दूसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त होगा

भारत और केवल पहला प्रदेश उत्तर प्रदेश होगा जिसके पास 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा

भारत देश में उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य बन जाएगा जिसके पास पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे। गौरतलब है कि देश में किसी भी राज्य के पास 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं है।

मेट्रो के क्षेत्र में पहले ही उत्तर प्रदेश में बना लिया यह रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश को एक और अत्याधुनिक एयरपोर्ट की सौगात, जानिए खूबियां, यूपी के नाम होगा यह रिकॉर्ड

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश ने मेट्रो रेलवे सर्विस में शानदार कार्य करते हुए पहला ऐसा राज्य बना जिसके पास सर्वाधिक  मेट्रो रेल सर्विस दे रही है ।नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा ,लखनऊ के साथ अब आगरा और कानपुर में भी कुछ महीनों में मेट्रो रेलवे शुरू हो जाएंगे ।इसके साथ ही गोरखपुर में भी मेट्रो परियोजना शुरू करने की योजनाएं बन रही हैं।

यूपी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट

उत्तर प्रदेश को एक और अत्याधुनिक एयरपोर्ट की सौगात, जानिए खूबियां, यूपी के नाम होगा यह रिकॉर्ड

1.बुंदेलखंड एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा।( कार्य तेजी पर )

2.लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट)

3.जल्द ही जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी कार्यान्वित हो जाएगा।

4.कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

5.वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट)

बुंदेलखंड में जल्द होगा छोटे एयरक्राफ्ट का संचालन

उत्तर प्रदेश को एक और अत्याधुनिक एयरपोर्ट की सौगात, जानिए खूबियां, यूपी के नाम होगा यह रिकॉर्ड

गौरतलब है बुंदेलखंड में कई विकास के कार्य किए जा रहे हैं, जहां डिफेंस कॉरिडोर से लेकर मेडिकल पार्क के निर्माण किये  जा रहा है ।वही ललितपुर में विशिष्ट सिविल एयरपोर्ट के पहले चरण में छोटे एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा ।वही ललितपुर के निकटतम 2 गांव के 91 हेक्टेयर जमीन को सरकार ने अधिकृत करने के लिए कुल 86.84 करोड़ रुपये आवंटित भी किये हैं।

बुंदेलखंड एयरपोर्ट होने के बाद पर्यटन और औद्योगिकरण में आएगी तेजी

ललितपुर में एयरपोर्ट बन जाने के बाद क्षेत्र में विकास एवं कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ेगी ।इसके साथ ही विंध्याचल के चित्रकूट सोनभद्र झांसी में भी एयरपोर्ट का कार्य तेजी से चल रहा है। यह एयरपोर्ट बुंदेलखंड के विकास में बहुत बड़ा योगदान देता नजर आएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here