
लखनऊ 31 जनवरी: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से परिवहन निगम द्वारा रोडवेज बसों में एडवांस तथा तत्काल बसों में सीटों की बुकिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है ।गौरतलब है कि इसी महीने के शुरुआती हफ्तों में सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा था। जहां ठंड एवं ठिठुरन ने एक तरफ लखनऊ में मुश्किलें पैदा कर दी थी वही बसों में ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने की वजह से कई यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था ।
वही तत्काल एवं एडवांस सीटों की बुकिंग के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इन सभी चीजों का ध्यान रखते हुए अब परिवहन निगम बसों में एडवांस का तत्काल की बुकिंग की सुविधा लेकर आई है जिसके लिए टिकट बुकिंग काउंटर्स को खोल दिया गया है।
टिकट बुकिंग काउंटर खुले

यात्री मैनुअल तरीके से अब आलमबाग बस टर्मिनल कैसरबाग बस अड्डे पर जाकर रोडवेज बसों में एडवांस में तत्काल में सीटों की बुकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। जिसके तहत मैनुअल रूप से सीटों की बुकिंग होगी । गौरतलब है कि परिवहन निगम मुख्यालय को बुक बुक की गई टिकट का ब्यौरा प्रत्येक दिन के बेसिस पर रोडवेज को भेजना होगा। जैसे कि यात्रियों को काउंटर पर है तत्काल में एडवांस बुकिंग की सुविधाएं मिलती रहे।
सर्वर ठप होने से हो रही परेशानी
गौरतलब है कि लखनऊ में ठंड के इस मौसम में सर्वर के ठप होने की वजह से ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था ठप हो गई थी। जिसकी वजह से यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा रहा था। वहीं उन्हें बसों से एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बाधाएं पहुंच रही थी। वही रोडवेज बसों में एडवांस हो तत्काल में सीटों की बुकिंग व्यवस्था शुरू करने से यात्रियों में खुशी की लहर है इसके साथ ही यात्रियों को यात्रा करने में भी सुलभता मिलेगी ।

गौरतलब है कि ऑनलाइन बसों की सीट बुकिंग सरवर में हुई गड़बड़ी की वजह से कई यात्रियों को दिक्कत हो रही थी ।वही परिवहन निगम प्रशासन ने इन सभी परेशानियों को देखते हुए तुरंत मैनुअल तरीके से तत्काल एवं एडवांस बुकिंग की व्यवस्था खोलने के लिए काउंटर को खोल है। जहां पर बसों में सीटों की बुकिंग की प्रक्रिया को शुरू करने के दिशा निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।
साधारण बसों एवं एसी बसों में होंगी मैनुअल बुकिंग
मतलब है कि अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए यात्री काउंटर पर जाकर मैनुअल तरीके से तत्काल एवं एडवांस बुकिंग कर सकते हैं जहां पर लंबी दूरी के साथ-साथ साधारण बस तथा एसी बसों में मैनुअल बुकिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।









