लखनऊ: कैब ड्राइवर को पीटने के बाद अब युवती ने ड्राइवर को बताया गजेड़ी, अभद्र भाषा का किया प्रयोग, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट

0
1403
views
lucknow girl post her reply on instagram
लखनऊ 4 अगस्त, कैब ड्राइवर को पीटने वाली युवती ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड होनी हुए वीडियो वायरल होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिर से ड्राइवर के लिए अपमानजनक टिप्पणी कर डाली है ।
जहां उन्होंने खुद को निर्दोष एवं ड्राइवर को दोषी करार दिया । जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखी , हालाकिं उन्होंने कुछ देर बाद ही अपने अकाउंट को प्राइवेट कर लिया ।युवती का नाम प्रियदर्शनी यादव बताया गया है। प्रदर्शनी यादव ने लिखा ड्राइवर ने धूम्रपान किया था ।सब उन्हें ब्लेम कर रहे हैं कि उन्होंने ड्राइवर को क्यों मारा कोई उनकी कहानी को जानने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है ।उन्होंने कहा कि वह रोड पार कर रही थी।
जब  सिंगल था तभी “गंजेड़ी ड्राइवर” ने उन्हें कार से टक्कर मारी। भगवान की कृपा से वह बच गई। उनके द्वारा कहे जाने पर ड्राइवर ने अपनी गलती नहीं मानी और उनसे बहस करने लगा इसलिए उनका हाथ उठा ।
प्रदर्शनी यादव ने यह भी कहा कि अगर लोगों को लगता है कानून हाथ में लिया तो उनके लिए माफी मांगती हूं। लेकिन चुप रहने के बजाय उन्होंने एंटी सोशल एलिमेंट को करारा सबक सिखाया। लोग मुझे फेमिनिस्ट और ना जाने बातें कह रहे हैं कम से कम मरने के बाद कैंडल मार्च निकलवाने से अच्छा है की मैंने सबक सिखाया।
हालांकि अब यह मामला पुलिस और अचारसहिता में जा चुका है । वहीं कैब ड्राइवर का भी वीडियो आया है जहां उन्होंने आत्म सम्मान के लिए गुहार लगाई हैं l आगे देखना दिलचस्प होगा कि यह वाक युद्ध कब समाप्त होगा।
कुछ लोगों युवती के पक्ष में हैं और कुछ लोग कैब ड्राइवर के पक्ष में सामने आए हैं। हालांकि कानून सभी के लिए समान है और हमें कानून को अपने हाथ में लेने का हक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here