बाराबंकी से मंगलवार को बेहद दर्दनाक खबर है जहां अनियंत्रित ट्रक ने खराब खड़ी डबल डेकर बस को जोरदार टक्कर मारा। जिसकी वजह से 11 लोग मौके पर है मौत के आगोश में सो गए वही 8 लोगों ने अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें गिनी।
हादसे का शिकार भी डबल डेकर बस संख्या यूपी 22 टी 7918 के बारे में बड़ा खुलासा सामने आ रहा है, कि इस रजिस्ट्रेशन बस की कुल 32 बार चालान काटे जा चुकी है। वहीं जब इंटर-स्टेट बस सेवा पर प्रतिबंध है तब यह बस पंजाब से वाया यूपी-बिहार कैसे जा रहे थे? 85 सीट पर कुल 135 लोग यात्रा कर रहे थे, यह भी एक बड़ा प्रश्नवाचक चिन्ह खड़ा करता है।

बाराबंकी से लगभग 40 किलोमीटर दूर लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक वाक्य के बाद आरटीओ ने इस , दुर्घटना का ठीकरा एनएचएआई के अधिकारियों पर फोड़ दिया है। गौरतलब है कि आरटीओ ने यह कहा कि इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी एनएचएआई के अफसरों की है। जहां आरटीओ ने यह दलील दी कि हाईवे पर काफी देर तक डबल डेकर बस खड़े रहे लेकिन एनएचएआई के अफसरों ने उसे हटाने की जहमत नहीं उठाई ।इसलिए यह दर्दनाक वाकया हुआ।

टोल प्लाजा के अधिकारियों ने लापरवाही बरती जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद बाराबंकी एसपी ने गाड़ी के चालक, मालिक और मैनेजर पर भी एफआईआर दायर कर लिया है।इस हादसे के बाद राष्ट्रपति कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य राजनीतिज्ञों ने शोक जताया।










