उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया है ।उत्तर प्रदेश के 2800000 कर्मचारी और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। जहां 28 लाख पेंशनर और कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ जी ने वित्त विभाग को राजकीय कर्मचारियों के स्थगित किया गया DA जारी करने के संबंध में जल्द प्रस्ताव देने का आदेश दिया है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के 16 लाख कर्मचारी की 11 फ़ीसदी अधिक डए के साथ वेतन बढ़ने वाली है । आपको बता दें कि राज्य कर्मचारियों और पेंशन धारी पिछले 18 महीने से बढ़ोतरी के लिए इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि अभी वर्तमान समय में राज्य कर्मचारियों को 17 फ़ीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा था। वहीं अब 11 फ़ीसदी वृद्धि के साथ राज्य कर्मचारियों को कुल 28 फ़ीसदी की दर से डीए भुगतान की जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्व में संक्रमण की वजह से राजकीय कर्मियों के स्थगित किया गया डियर को तुरंत वित्तीय विभाग जारी करेगा ।
इनको होगा फायदा
उत्तर प्रदेश में कुल 1500000 राज्य कर्मियों को DA का फायदा मिलेगा वही 12 लाख पेंशनरों को भी बढे हुए डीआर का लाभ पहुंचेगा । गौरतलब है की 11 फ़ीसदी बढ़ने के बाद अब DA/DR अठाईस फीसदी हो जाएगी ।
उत्तर प्रदेश सरकार को कितना पड़ेगा बहुत
गौरतलब है कि डीआर एवं डीए देने के बाद राज्य सरकार पर करीब ₹6400 करोड़ का सालाना बोझ अतिरिक्त पड़ेगा।गौरतलब है कि अगले महीने के वेतन के साथ बढ़े DA/DR का लाभ देने की कोशिश योगी सरकार कर रही है। वहीं कर्मचारियों को अगस्त महीने के वेतन में एरियर के साथ इसका फायदा पहुंचेगा ।










