भारत के विश्वसनीय बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक बड़े ऑफर के साथ अपने ग्राहकों को अविश्वसनीय फायदे दे रहा है। अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी अकाउंट है जहां पर आपकी सैलरी के पैसे क्रेडिट होता है तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया उस अकाउंट पर आपको ढेरों फायदे दे रहा है।
SBI के सैलरी अकाउंट के बेहतरीन फ़ायदे

- स्टेट बैंक की सैलरी अकाउंट पर जीरो बैलेंस के साथ 30 लाख तक का इंश्योरेंस बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। यही नहीं इसके साथ किसी भी बैंक के एटीएम में असीमित ट्रांजैक्शन अर्थात लेनदेन करने की सुविधा भी एसबीआई के सैलरी अकाउंट पर मिल रही है ।
- आप मुफ्त में नेफ्ट आरटीजीएस ट्रांजैक्शन भी कर पाएंगे।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट sbi.co.in के मुताबिक एसबीआई के वेतन धारक खाते में जीवन बीमा लाभ के अलावा पर्सनल लोन कार लोन होम लोन एजुकेशन लोन आदि में भी भारी भरकम छूट दी जाती है।
- अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सैलेरी अकाउंट होल्डर है तो एयर एक्सीडेंटल डेथ कवर आपको दी जाती है इसके मुताबिक हवाई दुर्घटना में असमय मृत्यु होने पर एसबीआई खाता धारक को ₹300000 तक की बीमा मैया कराई जाती है।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सैलेरी अकाउंट पर आपको ओवरड्राफ्ट सुविधा दी जाती है।
- स्टेट बैंक सैलेरी अकाउंट पर आपको लोन प्रोसेसिंग फी में 50% की भारी छूट मिलती है ।वही पर्सनल लोन होम लोन एजुकेशन लोन कार लोन लेने पर भी आपको प्रोसेसिंग फी में 50% की बड़ी छूट मिलती है।
- एसबीआई सैलेरी अकाउंट अगर आपको है तो स्टेट बैंक में आपको 25% तक की लॉकर शुल्क में सालाना छूट दी जाती है।
- 20 लाख तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सैलरी अकाउंट होल्डर को मिलता है।










