लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक, वेंटिलेटर का लेने पड़ रहा है सहारा, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

0
543
views
Kalyansingh
pic credit: twitter

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी (89) की तबीयत आज भी नासाज बनी हुई है। गौरतलब है कि अभी भी वह जीवन रक्षक यंत्र (वेंटिलेटर) पर हैं।

एसजीपीजीआई में कल्याण सिंह भर्ती

twiter

जहां पीजीआई के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम हर पल उन पर नजर बनाई हुई है और उनके इलाज में जुटी हुआ है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनकी तबियत का जायजा मेडिकल टीम से ले रहे हैं।

12 विशेषज्ञ डॉक्‍टर की टीम उनके इलाज में शामिल

टीमों की बात की जाए तो कुल 12 विशेषज्ञ डॉक्‍टर की टीम उनके इलाज में शामिल हैं जिसमें क्रिटिकल केयर मेडिसिन, न्यूरोलॉजी,  एंडॉक्रिनलॉजी तथा कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर्स हर पल उन पर नजर बनाए हुए हैं।

एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान ले रहे हर घंटे की रिपोर्ट

गौरतलब है कि पीजीआई संस्थान के निदेशक  कल्याण सिंह के प्रत्येक दिन के रिपोर्ट्स पर खुद नजर बनाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की स्थिति पूर्ववत रहने के कारण क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट के सभी वरिष्ठ चिकित्सक उनके इलाज में जुटे हुए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ जी का ट्वीट

खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने कल्याण सिंह का जायजा लेने हॉस्पिटल पहुंचे और उनसे मिलने के बाद ट्वीट कर लिखा:

गौरतलब है कि इससे पूर्व CM कल्याण सिंह के अस्पताल में एडमिट होने की खबर सुनने के बाद उनसे मिलने वालों का ताँता लगा हुआ है । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,जेपी नड्डा समेत स्मृति ईरानी उनसे मिलने अस्पताल जा चुकी हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here