लखनऊ को नए 11 ओवरब्रिज की सौगात, शहीद पथ-एयरपोर्ट पुल से इन लोगों को होगी राहत, देखें वीडियो

0
24719
views
New 11 overbridges to Lucknow, Shaheed Path-Airport bridge will give relief to these people, watch video
Picture: Lucknow News 24

राजधानी लखनऊ में कार्य प्रगति में है। जहां राजधानी लखनऊ में चुनावी दौर के उपरांत विकास के कार्य को तेज गति देने के लिए फ्लाइओवर और ओवरब्रिज की सौगात दी गई है। वहीं राजधानी लखनऊ के शहीद पथ से लेकर एयरपोर्ट तक फ्लाईओवर का निर्माण मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिसके लिए कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ में 5 ओवरब्रिज की सौगात भी मिली है जिसके तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण किया जायेगा।

शहीद पथ- एयरपोर्ट पर कार्य तेज

गौरतलब है की गोमती नगर फैजाबाद रोड (अयोध्या रोड) से आने वाले वाहन को इस ओवर ब्रिज से फायदा मिलेगा। इस ओवर ब्रिज से एयरपोर्ट का सफर तेज और डायरेक्ट हो जायेगी। वहीं इस फ्लाईओवर से ट्रांसपोर्ट नगर और नहरिया के पास के जाम से भी मुक्ति मिलेगी और रात्रि के समय भारी वाहनों के आवाजाही से भी छोटे वाहन को आराम मिलेगा।

आलमबाग चौक रेलवे ओवर ब्रिज

गौरतलब है की क्रॉसिंग पर अक्सर ट्रेन के संचालन होने पर काफी जाम इस क्रॉसिंग पर लगती है जहां इस ओवर ब्रिज से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं जाम से लोगों को मुक्ति मिलती नजर आयेगी। आपको बता दें की वनवे ओवरब्रिज की लागत 16 करोड़ की आयेगी। जिससे की आलमनगर से रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल के मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को राहत और आराम मिलता नजर आएगा। वहीं इससे अच्छी बात यह होगी की यह फ्लाईओवर इसी वर्ष मार्च में बनकर तैयार हो जाएगा।

इन फ्लाईओवर पर भी जल्द काम शुरू 2022

मड़ियावा से आईआईएम क्रॉसिंग और खुर्रमनगर से इंद्रानगर सेक्टर 25 तक फ्लाईओवर

मुंशीपुलिया से पॉलीटेक्निक तक एलिवेटेड फ्लाईओवर

अवध चौराहा पर अंडरपास

समतामुकाल चौराहा पर फ्लाईओवर

नगराम ओवर ब्रिज

उतरेटया ओवर ब्रिज

भरवारा क्रॉसिंग ओवर ब्रिज

राजाजीपुरम वन वे ब्रिज

चंद्रिकादेवी ओवरब्रिज

अनुपगंज ओवर ब्रिज

दिलकुशा फ्लाईओवर।

इन फ्लाईओवर के बनने से जाम से मिलेगी मुक्ति

आपको बता दें की इस फ्लाईओवर के बनने से जाम से लोगों को जहां मुक्ति मिलेगी वहीं रोड पर भी वाहन प्रदूषण आदि के भार कम होंगे ।चुनाव के उपरांत एक बार फिर से निर्माण कार्य को तेजी दी जायेगी।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here