
लखनऊ 2 फरवरी: राजधानी लखनऊ से झारखंड के रांची के लिए यात्री डायरेक्ट ट्रेन की मांग सालों से कर रहे हैं। जहां लखनऊ के गोमती नगर से कामाख्या एक्सप्रेस के चलने के उपरांत इस बार फिर लखनऊ से रांची के लिए डायरेक्ट ट्रेन की मांग को गति मिली है। जहां रेलवे के रांची मंडल द्वारा यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे रांची से लखनऊ के लिए ट्रैन चलने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। गैरतलब है की रांची से बनारस होते हुए लखनऊ में ट्रेन का परिचालन करवाया जायेगा।
लखनऊ रांची के लिए कोई भी डायरेक्ट ट्रेन के विकल्प नहीं
गैरतलब है की अभी के समय में लखनऊ से रांची के लिए कोई भी डायट ट्रेन नहीं है हालांकि कानपुर से रांची के लिए ट्रेन का परिचालन किया जाता है जहां आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर होते हुए कोडरमा जंक्शन, एनएससी बोस जंक्शन होते हुए मूरी के बाद रांची जाती है। आपको यह भी बता दें की जो यात्री लखनऊ से आवागमन करते हैं उन्हें सर्व प्रथम बस या लोकल ट्रेन द्वारा कानपुर सेंट्रल पहुंचना पड़ता है।

जहां कोई भी लखनऊ से डायरेक्ट ट्रेन ना होने से लोगो को 62 किलोमीटर दूर कानपुर पहुंचकर ट्रेन बंदलाकर रांची जाना पड़ है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। को रेलवे मंत्रालय में भेजा गया है जिसके बाद अगर पारित होने के उपरांत रांची से बनारस होते हुए ट्रेन को लखनऊ लाया जा सकेगा।
रांची लखनऊ के लिए पहले ट्रायल बेसिस पर शुरू हुई थी सेवा
गौरतलब है कि झारखंड के रांची रेल डिवीजन द्वारा लखनऊ राज्य के लिए ट्रायल बेसिस पर रेलवे का परिचालन किया गया था। ट्रायल बेसिस पर चलाई गई रांची रेलवे डिवीजन द्वारा ट्रेन विफल रही। इसके उपरांत भारतीय रेलवे द्वारा रांची से बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस को लखनऊ मंडल तक विस्तार देने की योजना के प्रति सहमति बनी है। इसके लिए मंत्रालय में प्रस्ताव पेश किए गए हैं।
ट्रेन के अलावा केवल में बसे हैं विकल्प

गौरतलब है कि झारखंड के रांची के लिए राजधानी लखनऊ से लोगों को पहले बनारस या कानपुर जाना पड़ता है। उसके उपरांत ही वहां से उन्हें कनेक्टिविटी द्वारा रांची के लिए बसों की सेवा मिलती हैं ,डायरेक्ट ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को बेहद आसानी होगी।
17 घंटे में पूरा होगा रांची से लखनऊ का सफर
रेलवे मंत्रालय में देकर प्रस्ताव के अनुसार रांची से बनारस एवं बनारस से लखनऊ के लिए ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। जिससे कि वाराणसी मंडल के साथ-साथ लखनऊ पहुंचने वाले लोगों को भी आसानी होगी ना केवल से यात्रियों को उनके व्यापारी मंडल वह भी मिलती नजर आएगी।









