खुशखबरी: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन समेत इन 8 स्टेशन पर लगेगा पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम, SMS से ट्रैक होगा पार्सल

0
501
views
Parcel management system will be installed at these 8 stations including Charbagh railway station in Lucknow
खुशखबरी: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन समेत इन 8 स्टेशन पर लगेगा पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम, SMS से ट्रैक होगा पार्सल Picture:Lucknow news 24

लखनऊ 25 जनवरी: राजधानी लखनऊ के उत्तरी तथा पूर्वोत्तर रेलवे मंडल में विस्तार के कार्यक्रम ताबड़तोड़ जा रही हैं ।इसी कड़ी में अब उत्तरी रेलवे लखनऊ मंडल चारबाग रेलवे स्टेशन सहित कुल 8 स्टेशनों पर रेलवे पार्सल कंप्यूटराइज्ड सिस्टम लगाने जा रहा है ।जिसके तहत रेलवे पार्सल को एसएमएस द्वारा ट्रैक करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। जिससे कि लाखों की संख्या में रेलवे द्वारा पार्सल भेजने एवं पाने वाले लोगों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा। वहीं इसके माध्यम से लोकेशन आदि को भी चेक किया जाएगा जिससे कि पार्सल को ट्रैक करना आसान हो जाए।

एसएमएस से ट्रैक‌ होगा रेलवे पार्सल

Parcel management system will be installed at these 8 stations including Charbagh railway station in Lucknow, parcel will be tracked by SMS
खुशखबरी: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन समेत इन 8 स्टेशन पर लगेगा पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम, SMS से ट्रैक होगा पार्सल Picture:lucknow news 24

गौरतलब है कि रेलवे पार्सल को ट्रैक करने के लिए एसएमएस की व्यवस्था होगी। इसके तहत एक एसएमएस के द्वारा आप जान पाएंगे कि आपका पार्सल की स्थिति क्या है एवं वह आप तक कब तक पहुंच पाएगा। इसके साथ ही लोकेशन ट्रैकर की भी उसमें व्यवस्था रहेगी ।जिसके तहत आप यह जान पाएंगे कि वर्तमान समय में जिसे की करंट लोकेशन कहते हैं उसमें आपका पार्सल कौन सी जगह पर है एवं संभवतः किस दिन तक आप तक पहुंचेगा ,वह इसके तहत लखनऊ मंडल प्रशासन चारबाग सहित नौ स्टेशनों पर पार्सल मन में सिस्टम स्थापित करेंगे।

इन 8 स्टेशनों पर लगाए जाएंगे पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम

सुल्तानपुर

अयोध्या

वाराणसी

चारबाग

प्रतापगढ़

जौनपुर

शाहगंज

प्रयागराज

पार्सल की लोडिंग से लेकर अनलोडिंग तक की होगी सिस्टम फीडिंग

गौरतलब है कि पार्सल की लोडिंग से लेकर अनलोडिंग तक की पूरी ट्रैक हिस्ट्री का विवरण पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम में फीड रहेगा। जिससे संबंधित कोई भी जानकारी एवं समस्याओं को मोबाइल फोन द्वारा पाया जा सकेगा। वही पैकेज  में बारकोड लगा रहेगा जिस बारकोड से आप स्कैन करके उसकी एग्जैक्ट लोकेशन को प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ ही ट्रैकिंग की व्यवस्था की जाएगी जिससे कि पार्सल को ठीक ढंग से लोगों तक पहुंचा जा सके।

लखनऊ मंडल का पार्सल द्वारा शुद्ध लाभ

लखनऊ रेलवे मंडल की बात की जाये तो पिछले वर्ष में कुल 7.8 करोड़ की कमाई केवल रेलवे पार्सल द्वारा हुई थी । वहीँ आंकड़ों की लिहाज से बात करे तो शुद्ध लाभ करीब 110 फीसदी का रहा था । वहीँ पार्सल व्यवस्था को मॉडर्न और अपग्रेड करने के बाद एक रेलवे द्वारा पार्सल भेजने के लिए भी लोगों का रुझान बढ़ेगा जिससे की रैलवे को फायदा मिलेगा ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here