अब लखनऊ में पैथेलॉजी नहीं ले पाएंगे डेंगू टेस्ट के लिए मनमाना पैसा, जारी हुए 13 टेस्ट रेट, प्रशासन की पहल, जल्दी देखें

0
447
views
अब लखनऊ में पैथेलॉजी नहीं ले पाएंगे डेंगू टेस्ट के लिए मनमाना पैसा, जारी हुए 13 टेस्ट रेट, प्रशासन की पहल, जल्दी देखें

लखनऊ 19 अक्टूबर: राजधानी लखनऊ में डेंगू ने गंभीर रूप धारण कर लिया है ।जहां लखनऊ में 700 से अधिक मरीज मिल चुके हैं ।जिनमें से काफी मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। गौरतलब है कि 15 से 20 फ़ीसदी ऐसे भी केस है जिन मरीजों को डेंगू की वजह से ब्लीडिंग की समस्या हो रही है ।जिनकी वजह से उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाया जा रहा है। वही इन सब के बीच जिलाधिकारी ने डेंगू टेस्टिंग के लिए पैथोलॉजी लैब के मनमाने रेट को रोकने के लिए डेंगू टेस्ट हेतु अलग-अलग कुल 13 टेस्टों की एक राशि तय कर दी है । जिसके पालन करने का आदेश तत्काल प्रभावी रूप से लागू हो गए हैं।

13 टेस्ट और तय की गई राशि

अब लखनऊ में पैथेलॉजी नहीं ले पाएंगे डेंगू टेस्ट के लिए मनमाना पैसा, जारी हुए 13 टेस्ट रेट, प्रशासन की पहल, जल्दी देखें

1 NS1 एलिसा लैब में  Rs 1200
2 NS1 एलिसा रोगी के घर से rs 1400
3 NS1 कार्ड टेस्ट Rs1000
4 IGM एलिसा लैब में Rs750
5 IGM एलिसा घर से rs800
6 IGA एलिसा लैब में rs750
7 IGA एलिसा रोगी के घर से rs800
8 IGA कार्ड टेस्ट rs600
9 स्क्रब टायफस एलिसा rs1200
10 स्क्रब टायफस एलिसा रोगी के घर से rs1400
11 प्लेटलेट काउंट लैब में rs250
12 प्लेटलेट काउंट रोगी के घर से rs350
13 1 यूनिट प्लेटलेट आरडीपी rs400

अधिक चार्ज करने पर पैथोलॉजी पर होगी कार्रवाई

अब लखनऊ में पैथेलॉजी नहीं ले पाएंगे डेंगू टेस्ट के लिए मनमाना पैसा, जारी हुए 13 टेस्ट रेट, प्रशासन की पहल, जल्दी देखें

गौरतलब है कि जिलाधिकारी द्वारा पारित रेट कार्ड से अधिक मनमाने तौर से पैसे वसूलने वाले पैथोलॉजी और लैब पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं ।राजधानी लखनऊ में संचारी चिकित्सक जीएस वाजपेई ने कल्याणपुर हुसैन, फैजुल्लागंज में स्थिति का जायजा लिया एवं दिशा निर्देश दिए कि जारी रेट को अमली जामा पहनाया जाए।

इन जगहों में की गई डेंगू मरीजों की पुष्टि

अब लखनऊ में पैथेलॉजी नहीं ले पाएंगे डेंगू टेस्ट के लिए मनमाना पैसा, जारी हुए 13 टेस्ट रेट, प्रशासन की पहल, जल्दी देखें

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल के अनुसार नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐशबाग, अलीगंज, चिनहट क्षेत्र में 6 से अधिक मरीजों को पिछले 24 घंटे में डेंगू से ग्रसित पाया गया है । डेंगू रोग के प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम गठित की है, जहां इस टीम ने चिनहट वार्ड का निरीक्षण किया ।वहीं दूसरी टीम ने चिनहट भारतेंदु हरिश्चंद्र, महानगर, राजीव नगर, विशेष खंड, विवेक खंड ,प्रथम वार्ड के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया।

कंट्रोल रूम नंबर

राजधानी लखनऊ लखनऊ में हेलो डॉक्टर सुविधा दी गई है ।जहां पर आप नंबर डायल कर डॉक्टर से सीधा संपर्क साथ सकता है। गौरतलब है कि चिकित्सा अधिकारी मनोज अग्रवाल के अनुसार बुखार आने पर बिल्कुल ना घबराए एवं पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या  प्राथमिक सेवा केंद्र जाकर तुरंत अपनी जांच करें। हेलो डॉक्टर सेवा का नंबर है 0522 351 5700, 0522 452 3080।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here